22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम में चौथे दिन कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को भेंट किए गए फूल

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jan 02, 2026

तीन माह से वेतन नहीं मिला, आंदोलन जारी

सागर. नगर निगम कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को कर्मचारी नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को फूल भेंट करने पहुंचे। कार्यालय में अधिकारी-जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति में स्टाफ को फूल भेंट किए गए।

कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, सईद उद्दीन कुरैशी व कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक ने संयुक्त रूप से कहा कि आंदोलन के तहत सभी कर्मचारी एकत्रित होकर विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे। इसी के तहत गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में उपायुक्त डॉ. एसएस बघेल, सहायक यंत्री संजय तिवारी को पुष्पमाला भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को शाम 5 बजे से सभी कर्मचारी पीली कोठी वाले बाबा के दरबार में दुआ करेंगे।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रहलाद रैकवार, बृजेश तिवारी, देवकुमार चौबे, कुलदीप बाल्मीकि, राजेंद्र सनकत, रिजवान खान, रज्जन करोसिया, चंद्र विजय गौर, अभिषेक तिवारी, मनोज चौबे, मनोज तिवारी, मुन्नालाल रैकवार, रीतेश अग्रवाल, अनिल दुबे, अनुरुद्ध चाचोंदिया, प्रसन्न तिवारी, मुरारी कटारे, संजय जैन उपस्थित थे।