
new savera Sambal card
सागर. पूर्व की प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए चलाई गई संबल योजना में बनाए गए कार्ड अब अपडेट होगे। प्रदेश की सत्ता में आई कांग्रेस ने उक्त योजना का नाम मुख्यमंत्री जन-कल्याण नया सवेरा दिया है। बताया जा रहा है कि, पूर्व में योजना के तहत किए गए पंजीयन में श्रमिकों का आधार कार्ड लिंक नहीं किया गया था साथ ही मोबाईल नंबर भी दर्ज नहीं हो सका था। अब श्रम विभाग ने आधार कार्ड लिंक करने और मोबाईल फोन नंबर दर्ज करने के बाद सत्यापन करने के निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिए हैं। नए पंजीयन लोकसेवा केंद्र, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर), तथा एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किए जाएंगे। खास बात यह है कि, नए पंजीयन वाले कार्ड पर आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिलेगा। इस कार्य को १५ सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व के कार्ड से मिलान होने पर ही बनेगा नया कार्ड
नए कार्ड का पंजीयन कराने के लिए श्रमिकों को पुराना कार्ड के साथ आधार कार्ड व मोबाईल नंबर देना होगा। बताया जा रहा है कि, पुराने कार्ड में दी गई जानकारी और नए कार्ड के लिए दी जाने वाली ई-केवायसी की जानकारी मसलन, नाम, लिंग, उम्र में समानता होना जरुरी है, इसके बाद ही कार्ड बनाने वाला केंद्र जन कल्याण पोर्टल पर डाटा फीड कर सकेंगे। जानकारी में भिन्नता मिलने पर संबंधित अधिकारी को जानकारी ऑनलाइन भेजी जाएगी। अधिकारी जानकारियों को मिलान कर तय करेंगे की नया कार्ड बनाना है या नहीं।
Published on:
29 Jun 2019 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
