
सागर. नौतपा के दूसरे दिन आसमान में बादल जरूर छाए रहे लेकिन तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब बादल छटेंगे और 2-3 दिन में तापमान 40 के पार पहुंच सकता है। नौतपा के पहले दिन रविवार को दिन का तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से 5 डिग्री कम था, इसके 4 साल पहले 2021 के नौतपा में 5 जून को 33 डिग्री दर्ज हुआ था। क्षेत्र में नौतपा शुरूआत के दो दिनों में बादल छाए रहे, जिससे किसान चिंतित बने हुए हैं कि नौतपा में गर्मी कम पडऩे से बारिश प्रभावित हो सकती है। हालांकि सोमवार को अधिकतम पारा 39.4 डिग्री पहुंच गया और लगातार तापमान बढऩे की संभावना बनी हुई है। वहीं केरल में 13 दिन पहले 24 मई को मानसून का प्रवेश हो चुका है, संभावना है कि सागर में मानसून 14 जून के बाद आ सकता है।
-2024 में नौतपा के दिनों में 27 मई को सबसे अधिक 46.7 डिग्री तापमान, जबकि सबसे कम 5 जून को 40 डिग्री था।
-2023 में 5 जून को सबसे अधिकतम 39.9 डिग्री और सबसे कम 29 मई को 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।-2022 में 5 जून को सबसे अधिक 44.5 डिग्री तापमान रहा और सबसे कम 25 मई को 36.5 दर्ज हुआ था।
-2021 में नौतपा के दौरान सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री था जो 27 मई को दर्ज हुआ था, जबकि सबसे कम 5 जून को 33 डिग्री था।
-सोमवार को तापमान में उछला देखा गया है, 2-3 दिन में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना। क्षेत्र में मानसून 18-22 जून के बीच आता है, लेकिन इस वर्ष केरल में जल्दी मानसून आने से उम्मीद है, इस वर्ष एक सप्ताह पहले जून के दूसरे सप्ताह में आ सकता है।
विवेक क्षलोत्रे, मौसम वैज्ञानिक सागर।
Updated on:
28 May 2025 11:29 am
Published on:
28 May 2025 11:29 am
