5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली के दूसरे दिन बरेदी और मोनिया नृत्य की रही धूम

दीपावली के दूसरे दिन बरेदी और मोनिया नृत्य की रही धूम

2 min read
Google source verification

सागर

image

Atul Sharma

Nov 11, 2021

दीपावली के दूसरे दिन बरेदी और मोनिया नृत्य की रही धूम

दीपावली के दूसरे दिन बरेदी और मोनिया नृत्य की रही धूम

सागर.दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं ने अपने घरों के आगे गोवर्धन पूजा की गई। गोवर्धन पूजा के तहत महिलाओं ने गोबर के चित्र घर के आगे बनाएं और अपने घर में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया। इसे अन्नकूट महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग मे भगवान कृष्ण के समय से चली आ रहे है।
देखने मिली बुंदेली संस्कृति
दीपावली दूसरे दिन शुक्रवार को रिमझिरिया स्थित भगवान गोवर्धन के मंदिर में अन्नकूट मेला शुरू हो गया। गोवर्धन मेले में बुंदेली संस्कृति के रंग बिखरे। बरेदी और मौनी बाबा ने जहां गोवर्धन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नृत्य शुरू हुआ। मेले में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन दोपहर बाद यहां एकदम से भक्तों की भीड़ बढ़ गई।
भगवान के दर्शनों के साथ-साथ मेले में सैकड़ों लोगों ने पिकनिक भी मनाई। कई लोगों ने अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर यहां भोजन बनाया और साथ में खाया।
मेले झूलों के साथ-साथ खेल-खिलौने की कई दुकानें लगी हुईं थी। लोगों ने हाथों में टेटू बनवाएं और साथ में फोटो खिंचवाई। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शहर के आसपास के लोग भी मेले में दर्शनों को पहुंचे। भीड़ को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
मोनिया नृत्य भी हुआ
बुदेलखंड में दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दोज तक चलता है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के साथ ग्रामीण अलग-अलग टोलियां बनाकर पीले कपड़े पहनकर पैरों में घुंघरू बांधकर निकले। यह अलग-अलग गांव में जाकर देव स्थानों पर नृत्य करते हैं। सालों से चली आ रही इस परंपरा को काफी उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार बड़ी संख्या में गांव-गांव से मोनिया निकले।