26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौ से अधिक ट्रेनों के टिकट जारी करने स्टेशन पर सिर्फ एक एटीवीएम मशीन

सुबह-शाम जनरल टिकट लेने के मशीन पर लग रही यात्रियों की भीड़, पश्चिमी कॉलानी में लगाई गई मशीन अभी तक नहीं हो पाई चालू, दो बुकिंग ऑफिस चालू होने से होगी परेशानी कम
2 min read
Google source verification
Only one ATVM machine at the station to issue tickets for more than a hundred trains

स्टेशन पर सिर्फ एक एटीवीएम मशीन है चालू। फोटो-पत्रिका

बीना. जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशन पर एटीवीएम मशीनें लगवाई थी। बीना स्टेशन पर भी चार मशीनें लगाई गई थी, लेकिन वर्तमान में सिर्फ एक मशीन चालू है। स्टेशन पर सुबह-शाम ट्रेनों का संचालक अधिक होने पर यात्रियों को टिकट लेने धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। यात्रियों की परेशानी देखते हुए भी रेलवे ने बंद हो चुकी तीन मशीनें के स्थान पर दो मशीन लगवाई थी, जिनमें से एक मशीन बंद व एक चालू है।

रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेन रुकती हैं। अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली इन ट्रेनों से रोज हजारों यात्री सफर करते हैं। सुबह और शाम के समय बीना स्टेशन से एक के बाद एक ट्रेन निकलती हैं। इन ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं। इन यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। बुकिंग ऑफिस में संचालित अनारक्षित टिकट काउंटर के साथ-साथ एक मात्र एटीवीएम मशीन पर यात्रियों की भीड़ लग जाती है। टिकट के चक्कर में कई बार तो यात्रियों की ट्रेन निकल जाती है, इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात तो यह है कि यात्रियों की इस परेशानी की जानकारी रेलवे अधिकारियों को है, बावजूद इसके बुकिंग ऑफिस में बंद हो चुकी मशीनों के स्थान पर दो मशीन लगाई गई है।

कैशलेस को बढ़ावा देने का दावा भी फेल
रेलवे द्वारा कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कार्ड जारी करने के साथ यूटीएस एप से भुगतान करने प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि स्टेशन पर आवश्यकता के अनुसार मशीन न होने से यात्रियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बड़ा जंक्शन होने के बाद भी सुविधाओं का अभाव
बड़ा रेलवे जंक्शन होने के बाद भी यहां सुविधाओं का अभाव है और अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। पश्चिमी कॉलोनी में बनाए गए बुकिंग ऑफिस को आज तक चालू नहीं किया गया है। यहां भी एक एटीवीएम मशीन रखी गई थी, लेकिन वह चालू नहीं हो पाई और कुछ महीनों बाद उसे हटा दिया गया। यदि दो बुकिंग ऑफिस चालू करदी जाएं, तो यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।