31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानों का समय रात 11 बजे तक तय किया, पुलिस के संरक्षण में 1 बजे तक चल रहा शराब का कारोबार

खुलेआम चल रहे अहाते और शराब कारोबार पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रहे है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Gulshan Kumar Patel

•

Updated: 1 Aug 2018, 11:14 AM IST

Open liquor shops by police one o'clock in the night

Open liquor shops by police one o'clock in the night

सागर. पुलिस भले ही शराब और शराब के अवैध करोबारियों पर कार्रवाई करने का दम भर रही हो, लेकिन नाक के नीचे थानों व चैक प्वाइंट के आसपास कार्रवाई करने से बचती नजर आ रही है। खुलेआम चल रहे अहाते और शराब कारोबार पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रहे है।

पुलिस जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई करने से बच रही है

पुलिस की इन आधी-अधूरी कार्रवाइयों के कारण ही बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र भी शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि नगर निगम स्टेडियम भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर गोपालगंज पुलिस जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई करने से बच रही है।

शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है
नगर निगम स्टेडियम के ठीक बाहर स्थित अनिल ढाबा पर रात 11 के बाद भी शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो शराब के शौकीन लोगों के लिए ढाबा संचालक निगम स्टेडियम के अंदर शराब से लेकर खाने तक सभी व्यवस्था मुहैया करा रहे हैं।

पुलिस कई बार यहां दिखावे के लिए कार्रवाई भी कर चुकी है

एेसा नहीं है कि इस बात की जानकारी गोपालगंज पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, पुलिस कई बार यहां दिखावे के लिए कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन दो-चार दिन के बाद फिर से यहां पर अवैध अहाता और मनमर्जी से खोलना-बंद करना शुरू हो जाता है। पुलिस के दोहरे रवैए को लेकर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह अवैध संचालन पुलिस के संरक्षण में ही संचालित हो रहा है।
गली-गली शराब
गोपालगंज थाना क्षेत्र में गली-गली शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। इसमें मुख्य सड़कों से लेकर थाने के आसपास ही यह कारोबार सबसे ज्यादा फल-फूल रहा है। लेकिन पुलिस को यहां कार्रवाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रात के समय यहां शराबियों का जमावड़ा आसानी से देखने के लिए मिल जाएगा।