
ट्रेन के जनरल कोच की स्थिति
बीना. जंक्शन से निकलने वालीं 150 से अधिक ट्रेनों में यात्रियों के लिए डेढ़ लाख से अधिक सीटें रहती हैं, बावजूद इसके यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि टिकट बुक करने में कुछ यूजर्स गलत तरीके से टिकट बुक करके लाभ उठाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चारों दिशाओं में जंक्शन से सामान्य ट्रेनों के अलावा 40 से अधिक स्पेशल ट्रेनें निकल रही हैं, लेकिन उसके बाद भी यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दरअसल होली के त्यौहार को लेकर ट्रेनों में लोगों के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। हर साल रेलवे भी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाती है, इसमें वर्तमान में 40 से अधिक स्पेशल ट्रेन चल रही हैं। लेकिन इनमें भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। हाल यह है कि यात्री अब त्यौहार का इंतजार न करते हुए जैसे भी यात्रा संभव हो रही है करने के लिए मजबूर है। अधिकांश ट्रेनों में जनरल कोच में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है।
गलत तरीके से टिकट बुक करने वालों को एआइ टूल से किया जा रहा ट्रैस
गलत तरीके से टिकट बुक करने वालों पर रेलवे ऑनलाइन टिकट के माध्यम से ऑटोमेटेड टूल का इस्तेमाल कर टिकट बुकिंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे हजारों यूजर्स को डिएक्टिवेट करते हुए ब्लॉक किया जा चुका है।
फैक्ट फाइल
बीना ने निकलने वाली कुल ट्रेनों में लगभग सीटें
Published on:
25 Feb 2026 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
