8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर बेचा जा रहा ओवर रेट सामान, वेंडरों में नहीं किसी का डर

ठगे जा रहे हैं यात्री, अधिकारी बने अंजान, या​त्रियों की मजबूरी है सामान लेना

2 min read
Google source verification
Over rate goods being sold at railway station

बिना ड्रेस सामान बेचता हुआ वेंडर

बीना. रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने का सामान खरीदने वाले यात्रियों को ठगा जा रहा है। पानी की बोतल से लेकर खाने की चीजों पर भी 5 से 10 रुपए अतिरिक्तवसूले जा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि वेंडर बाहर से आने वाले रेलवे स्टाफ को भी ओवर रेट पर खाने-पीने का सामान बेच रहे हैं।
स्टाल संचालकों की मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे द्वारा अप्रूव पानी की बोतल की जगह लोकल कंपनी की बोतल निर्धारित मूल्य से ज्यादा रुपए पर बेची जा रही हैं। इतना ही नहीं कई वेंडर टे्रन के अंदर जाकर यात्रियों को अतिरिक्त रुपए लेकर पानी बेंच रहे हैं। इसी तरह का एक मामला तुलसी एक्सप्रेस में देखने के लिए मिला है, जिसमें कई वेंडर यात्रियों को अतिरिक्त रुपए लेकर सामान देते नजर आए। यात्री रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि वह बीना से भोपाल की यात्रा कर रहा था और बीना स्टेशन पर पानी खरीदा तो वेंडर ने उससे 15 की बजाय 20 रुपए लिए। रेट को लेकर यदि यात्री विरोध करते हैं, तो वेंडर उनके साथ अभद्रता करते हैं। विवाद से बचने के लिए यात्री कुछ कहे बिना ही ओवर रेट पर सामान खरीद लेते हैं। पानी के अलावा बिस्किट, चिप्स, नमकीन की पैकेट भी ओवर रेट पर बेची जा रही है। 10 रुपए वाले बिस्किट के पैकेट पर पांच रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। वेंडर दूसरी डिपो से ट्रेन लेकर आने वाले रेलवे कर्मचारियों को भी ओवररेट पर खान-पान का सामान बेच रहे हैं।

बिना ड्रेस के सामान बेच रहे वेंडर, अधिकारी नहीं करते कार्रवाई
नियमानुसार स्टेशन पर बिना ड्रेस व आइडी कार्ड के सामान नहीं बेच सकते हैं, लेकिन स्टेशन पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर वेंडर मनमानी करने पर तुले हैं। ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ के जवान कभी भी इन्हें पकड़कर कार्रवाई करना उचित नहीं समझते हैं। यही वजह है कि दिनोंदिन ऐसे वेंडरों की संख्या स्टेशन पर बढ़ती जा रही है।