4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर लगेंगे पेपर स्टाम्प

वर्तमान में तौल उपकरणों पर मुद्रांकन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सत्यापन प्लेट में एक रूपता नहीं सागर. इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर सत्यापन पश्चात उसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी न हो। तौल उपकरण की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के उदेश्य से तौल उपकरणों के मुद्रांकन में पेपर सील का उपयोग किया जाएगा। खाद्य […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jun 30, 2024

इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर लगेंगे पेपर स्टाम्प

इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर लगेंगे पेपर स्टाम्प

वर्तमान में तौल उपकरणों पर मुद्रांकन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सत्यापन प्लेट में एक रूपता नहीं

सागर. इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर सत्यापन पश्चात उसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी न हो। तौल उपकरण की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के उदेश्य से तौल उपकरणों के मुद्रांकन में पेपर सील का उपयोग किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पेपर स्टाम्प बनाने ऐसे पेपर का उपयोग होगा जो आसानी से खराब न हो। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण पर चिपकाने वाले पेपर स्टाम्प का उपयोग किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर मुद्रांकन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सत्यापन प्लेट में एक रूपता नहीं है। बाजार में उपलब्ध सत्यापन प्लेटों में कोई भी निगरानी तंत्र न होने से राजस्व की चोरी होने और नकली मुद्राओं के द्वारा स्टाम्प करने की संभावना बनी रहती है। राज्य के बाहर से आने वाले तौल यंत्रों के और राज्य के भीतर निर्मित होने वाले तौल उपकरणों पर लगी स्टाम्प को पहचानना संभव नहीं है। इस नवाचार से राज्य के उपभोक्ताओं के हितों का सरंक्षण होगा। इसके लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों पर पेपर स्टाम्प लगाए जाने की अनुशंसा की है।