16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगे की शान से करेंगे शहीदों का सम्मान

घर-घर फहराएं तिरंगा अभियान में शहर के कई स्कूल भी आगे आए हैं। गुरुवार को स्कूलों में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने रिपब्लिक डे पर इस बार अपने-अपने घर पर भी तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

2 min read
Google source verification

image

Widush Mishra

Jan 22, 2016

सागर.गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं। पत्रिका के घर-घर फहराएं तिरंगा अभियान से शहरवासी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। देशभक्ती का जज्बा बच्चों से लेकर बुर्जुगों तक में दिखाई दे रहा है। सभी के दिलों में देश के प्रति सम्मान भाव है। वे देश की आन, बान और शान पर मिटने वाले वीर सपूतों की यादों को अपने दिलों में संजोए हुए हैं। यही वजह है कि पत्रिका के इस अभियान से जुड़कर बड़ी संख्या में लोग घर-घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प ले रहे हैं। गुरुवार को एक्सीलेंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य आरके वैद्य के सानिध्य में शपथ ली।

स्कूल भी आए आगे
घर-घर फहराएं तिरंगा अभियान में शहर के कई स्कूल भी आगे आए हैं। गुरुवार को स्कूलों में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने रिपब्लिक डे पर इस बार अपने-अपने घर पर भी तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। स्टूडेंट्स ने कहा कि वे अपने फ्रेंड्स और कॉलोनी के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।


तिरंगा हमारी आन बान और शान है। इसे लहराते हुए देखकर हमारे दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत होती है। घर-घर झंडा वंदन से राष्ट्रीयता की भावना का विकास होगा। पत्रिका का अभियान श्रेष्ठ है। मेरे विधानसभा सहित प्रदेश और देश के लोग इस अभियान में शामिल होकर गणतंत्र दिवस पर घर-घर में शान से तिरंगा फहराएं।
भूपेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री मप्र शासन

तिरंगे को फहराने की स्वतंत्रता देने से देश के लोगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा होगा। लोगों को स्वस्फूर्त भावना से घर-घर में तिरंगा फहराना चाहिए। मैं भी अपने निवास में झंडा फहराऊंगा। पत्रिका का अभियान बहुत अच्छा है। क्षेत्र के सभी निवासी 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान रखते हुए अभियान में शामिल हों।
सागर विधायक, शैलेंद्र जैन

यदि हर घर में तिरंगा फहराया जाए तो यह देशभक्ति के जज्बे में बढ़ोत्तरी करेगा। पत्रिका अभियान की आवाज हम क्षेत्र तक पहुंचाएंगे। क्षेत्र के लोगों से भी मेरी विनम्र अपील है कि वे गणतंत्र दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराएं।
हर्ष यादव, देवरी विधायक

ये भी पढ़ें

image