5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगपंचमी: उमंग-उत्साह के रंग में रंगे लोग, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

शहर में रंग पंचमी पर जमकर उड़ा गुलाल, युवाओं की टोलियां निकली सड़कों पर

2 min read
Google source verification
People in the color of excitement

People in the color of excitement

सागर. नगर में रंगपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने रंग व गुलाल डालकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सोमवार को सुबह से ही युवकों की टोलियां होली खेलने में मशगूल हो गई और ढोल-धमाकों व फाल्गुनी गीतों के साथ होली का आनंद उठाया। गली-मोहल्लों में भी होली की धूम रही। चारों ओर गुलाल उड़ती नजर आई। हालांकि आचार संहिता के कारण डीजे साउंड की अनुमति नहीं थी, लेकिन युवाओं ने अपने अंदाज में यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया। शहर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में रंगपंचमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यहां बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ रंग गुलाल की होली खेल गई। महिलाओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं, शहर में ज्यादातर लोगों ने रंग की जगह गुलाल से होली खेली तो कुछ ने एक-दूसरे के घर जाकर होली खेलने का मजा लिया। इस दौरान नगर की सड़कें रंग, गुलाल-अबीर से सराबोर दिखाई दीं। होली खेलने में बच्चे व महिलाएं भी पीछे नहीं रहे। जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था थी। लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। कुछ स्थानों पर कुछ उत्पाती युवकों ने रंग में भंग डालने का प्रयास किया, लेकिन आपसी समझाइश के कारण माहौल खराब नहीं हुआ। शहर का ब्रज माने जाने वाले बड़ा बाजार इलाके में कृष्ण मंदिरों में जमकर होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने जहां भगवान कृष्ण के साथ होली खेली वहीं आपस में एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाई। बिहारीजी मंदिर में होली का नजारा देखने लायक था। द्वारिकाधीश, श्रीराधा माधव लाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी होली खेली गई।
दिनभर बंद रहे शहर के बाजार
सागर. रंग पंचमी के त्यौहार पर सोमवार को शहर में बाजार दिनभर रहे। पुलिस बल चप्पे-चप्पे की चौकसी करने के लिए तैनात रहा। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों के अलावा तिली, मकरोनिया और कैंट थाना अंतर्गत पुलिस तैनात रही। रंग पंचमी के त्यौहार पर हुरियारों और असामाजिक तत्वों के हुड़दंग को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सोमवार सुबह से ही सड़कों की थाना स्तर पर बेरिकेडिंग कर दी थी। इन पाइंट्स पर थाने और पुलिस लाइन से बल भी तैनात किया गया था। उधर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर सीआइएसएफ की सशस्त्र टुकड़ी को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर थानों के पुलिस अधिकारियों के साथ निगरानी के लिए रवाना किया गया। सशस्त्र बल सुबह से शाम तक शहर और अंचल में कानून व्यवस्था की निगरानी में सतत गश्त करता रहा।