5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना सूचना के खेतों में डाल रहे थे पाइप लाइन, किसानों ने रुकवाया काम

जल जीवन मिशन के तहत हो रहा है कार्य, सड़कों की खुदाई करने के बाद नहीं की गई है मरम्मत

less than 1 minute read
Google source verification
Pipelines were being laid in the fields without information, farmers stopped the work

खेत पर खड़े किसान

बीना. जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार कई जगह मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शनिवार को ग्राम बरेखेड़ी के पास खेतों में लाइन डालने का कार्य चल रहा था, लेकिन इसकी सूचना किसानों को पूर्व में नहीं दी गई थी। किसानों को लोगों से सूचना मिलने पर वह खेत पर पहुंचे और बिना अनुमति के लाइन डालने का विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। किसान रमन सिंह ने बताया कि सड़क से पचास से साठ फीट अंदर खेत में लाइन डाली जा रही है, जिससे भविष्य में कोई निर्माण कार्य नहीं कर पाएंगे। ठेकेदार को सड़क के बाजू से लाइन डालनी चाहिए ना कि खेतों के बीच से। सीताराम ठाकुर ने बताया कि खेत में लाइन डालने के लिए पहले किसानों की सहमति लेना चाहिए। बिना सहमति के कहीं से भी लाइन डालने के कारण भविष्य में उन्हें परेशान होना पड़ेगा। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खोदकर डाली गई पाइप लाइन के बाद मरम्मत न होने से सड़कों से वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है और शिकायतों के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश में यह सड़के दलदल जैसी बन गई थी और आए दिन दुर्घटनाएं हुईं। पंचायत के लिए संबंधित एजेंसी से राशि भी नहीं दी हे, जिससे मरम्मत की जा सके।