
शहर में धूमधाम से निकली निषादराज जयंती पर शोभायात्रा
सागर. निषाद राज जयंती पर गंगा मंदिर से गाजे-बाजों के शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण, सीता, हनुमान और केवट की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा में गोवर्धन रैकवार,राजू पहलवान, सीताराम रैकवार, विनोद, चूरामन, अमन,मुरारी चौधरी, उमाशंकर, दयाराम, उमेश, धमेंद्र, घनश्याम, दिनेश, मनमोहन, नारायण, संजय, श्रीदास रैकवार, जंगबादुर, डीपी रैकवार और देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा का किया स्वागत
तीनबत्ती पर कांग्रेस कार्यालय के समीप शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना चौबे ने स्वागत किया। मुन्ना चौबे ने कहा पौराणिक ग्रंथों के अनुसार केवट भोईवंश का था तथा मल्लाह का काम करता था। केवट रामायण का एक खास पात्र है, जिसने प्रभु श्री राम को वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपने नाव में बिठा कर गंगा पार करवाया था। इस मौके पर विजय साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, ऋ षभ जैन, हेमराज रजक, राहुल चौबे, उमेश अहिरवार, प्रदीप जैन, सुनील पावा, आशीष चौरसिया, श्रीकांत विश्वकर्मा एवं गोलू आदि मौजूद रहे।
Published on:
27 Mar 2023 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
