4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑटो चालक के सिर व चेहरे पर पैंचकस मारे

शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 06, 2025

Crime

सवारियों के इंतजार में खड़े एक ऑटो चालक के साथ तीन युवकों ने जमकर मारपीट की। पुलिस के अनुसार बाघराज वार्ड निवासी 20 वर्षीय आदर्श पुत्र नन्नू रायकवार ने बताया कि बुधवार 4 जून की शाम करीब 7 बजे तिली चौराहे पर स्थित गज्जू चौरसिया की ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने खड़ा था, तभी वहां प्रशांत पवार, राहुल पवार और विशाल आठिया आए और गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर प्रशांत ने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया तो राहुल ने हाथ में लिए पैंचकस से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद विशाल पैंचकस मारा, जो नाक में नीचे तरफ लगा और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद करन पटेल व लक्ष्य पाठक ने आकर बीच-बचाव किया। मारपीट में सिर व नाक के पास कट लगा है तो वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में मुंदी चोट आई हैं। शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है।