सागर. शहर में रोजाना मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी दिनभर तेज धूप के बाद मौसम अचानक से बदल गया। शाम को हुई झमाझम से बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक तीन वेदर सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से बारिश होगी। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इसके अलावा वातावरण में नमी बढऩे से बादल छाने लगे हैं, बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। रविवार को भी सागर जिले में बारिश की संभावना है।