15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परकुल बांध से 19 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

2 min read
Google source verification
Rajghat Parakul Dam Canal project Benefits of farmers of 19 villages

Rajghat Parakul Dam Canal project Benefits of farmers of 19 villages

बिलहरा. राजघाट, परकुल बांध बिलहरा में नहर निर्माण कार्य और उसके आस-पास के गांव में जाकर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा की।
उन्होंने कलेक्टर ने सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माणधीन कार्यों की सिलसिलेवार जानकारी ली। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि परकुल मध्यम परियोजना सागर के विकासखण्ड जैसीनगर के पास ग्राम बक्सवाहा के समीप परकुल नदी पर प्रस्तावित है। उन्होंने परियोजना के बांध कार्य की प्रगति देखी एवं मुख्य नहर एवं नव सहायक नहरों के निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। विभाग के अधिकारिेयों ने बताया कि इस परियोजना से सागर के 19 गांवों को सिंचाई सुविधा प्राप्त हो सकेगी। बिलहरा एवं उसके आस-पास के गांव को इस योजना से होने वाले लाभ की जानकारी ली। जैसीनगर के आदिवासी बाहुल्य गांव शोभापुर के लोगों से रूबरू बात कर उनकी समस्याएं जानी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एलके खरे, पीएचई विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार वैभव बैरागी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

पंचायत की राशि से निजी जमीन में कराया खनन
बीना. ग्राम मुहांसा में दंबगों ने पंचायत के रुपयों से निजी जमीन में खनन करा दिया है। वहीं दूसरी ओर गांव के लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने एसडीएम डीपी द्विवेदी से की है। शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि गर्मी में गांव के लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कुछ दबंगों ने पंचायत पर दबाव बनाकर अपनी निजी जमीन में सरकारी रुपयों से खनन करा लिया है। जिसका निजी उपयोग किया जा रहा है।

सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन
रहली. ग्राम सापट में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया। उन्होंने बताया कि आवास योजना, मुफ्त बिजली योजना, घरेलू गैस वितरण से गांव और गरीब तबके की तस्वीर बदल रही है। इस मौके पर जपं अध्यक्ष सागर छोटे सिंह आदिवासी, सरपंच कैलाश दुबे, राजीब हजारी, घनश्याम ठाकुर, परसराम नगाइच, दिप्पू पांडे, देवेंद्र सिंह, अनूप राजौरिया, राममिलन तिवारी, श्यामबिहारी चौरसिया मौजूद थे। संचालन विकास जैन व आभार अवधेश मिश्रा ने व्यक्त किया।