5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

याद रखें, अब सागर रेलवे स्टेशन पर नहीं देना है पार्किंग शुल्क

रेलवे स्टेशन के बाहर सूचना बोर्ड पर डाल दिया कपड़ा, अवैध वसूली फिर शुरू दिन में मुंह देखकर तो रात में ज्यादा हो रही अवैध वसूली, एक माह पहले खत्म हो गया था टेंडर सागर. सागर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन पार्किंग का ठेका 28 मई को समाप्त हो गया था, लेकिन अभी भी शहर […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jun 28, 2024

बोर्ड में लिखी सूचना पर कपड़ा डालकर पर्दा लगा दिया

बोर्ड में लिखी सूचना पर कपड़ा डालकर पर्दा लगा दिया

रेलवे स्टेशन के बाहर सूचना बोर्ड पर डाल दिया कपड़ा, अवैध वसूली फिर शुरू

दिन में मुंह देखकर तो रात में ज्यादा हो रही अवैध वसूली, एक माह पहले खत्म हो गया था टेंडर

सागर. सागर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन पार्किंग का ठेका 28 मई को समाप्त हो गया था, लेकिन अभी भी शहर के लोगों से अवैध वसूली जारी है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को न हो, बीते दिनों पत्रिका ने ही स्टेशन के बाहर लुट रहे शहरवासियों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने पार्किंग एरिया में सूचना बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। वहीं अब आरोपियों ने उक्त सूचना बोर्ड को भी किनारे कर दिया है और वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। मामले में गुरुवार को फिर पत्रिका ने पड़ताल की, जहां प्लेटफार्म नंबर-2 के बाहर पार्किंग एरिया में पहुंचते ही वहां एक ऑटो में बैठे युवक ने पार्किंग के पैसे मांगे। यही नहीं पार्किंग में 100 से अधिक बाइक पार्किंग में रखी पाईं गईं जो सिद्ध कर रहीं हैं कि ठेकेदार के कर्मचारी राशि लेकर अभी भी वाहनों को पार्किंग में रख रहे हैं। अवैध वसूली में करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने रेलवे प्रशासन द्वारा लगाए गए सूचना बोर्ड भी किनारे कर दिए हैं। सूचना पढकऱ वाहन चालक विरोध न कर सकें इसलिए बोर्ड में लिखी सूचना पर कपड़ा डालकर पर्दा लगा दिया है।

पहले से रखे वाहनों का हवाला देकर हो रही वसूली

ठेका खत्म होने के बाद नियमानुसार ठेकेदार 28 मई के पहले पार्किंग में रखे वाहनों को उठाने पर ही चार्ज ले सकता है, नए वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क नहीं ले सकता। ठेका निलंबित हुए 1 माह हो गया लेकिन अभी भी पार्किंग में वाहनों को 2-4 दिनों के लिए पार्क किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक दिन में वाहन चालकों के मुंह देखकर पार्किंग शुल्क मांगते हैं, जबकि रात के समय शराब के नशे में धुत होकर जमकर वसूली करते हैं।

पार्किंग एरिया में युवक से बातचीत के अंश

रिपोर्टर- अब पार्किंग का पैसा नहीं लगता?

युवक- लगता है कितने दिन के लिए रखना है, उसके रेट अलग-अलग हैं।

रिपोर्टर- मुझे तो बस 2 घंटे के लिए ही बाइक रखनी थी, कितना लगेगा?

युवक- 20 रुपए दे देना।

रिपोर्टर- ये बोर्ड में तो पार्किंग नि:शुल्क लिखा है?

युवक- ऑटो स्टार्ट कर निकल गया।

-पार्किंग ठेका जल्दी हो जाए इसलिए टेंडर की जगह हमने कोटेशन भेजे हैं। ऊपर से फाइनल होने में देरी लग रही है। अभी दोनों प्लेटफार्म के बाहर पार्किंग का कोई शुल्क नहीं है, इसके नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं। चौबीसों घंटे हम वहां निगरानी नहीं रख सकते, यदि वसूली हो रही है तो वाहन चालक शिकायत करें।

दिनेश कोटालकर, स्टेशन प्रबंधक सागर।