
सागर. संभाग की सड़कों की गलत इंजीनियरिंग के कारण हादसों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हर रोज ही कहीं न कहीं हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी प्रशासन बेखबर है। पत्रिका द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि संभाग से गुजरे नेशनल व स्टेट हाइवे पर 55 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट हैं, जिन पर पिछले 2 साल यानी वर्ष 2023-24 में 31624 सड़क हादसे हुए और इनमें 2693 लोगों ने अपने जान गंवाई है। इनमें सबसे ज्यादा 13339 सड़क हादसे सागर जिले की सीमा में आने वाले हाइवे पर हुए हैं। वहीं साल 2024 के पिछले 4 माह की बात करें तो अब तक 6151 सड़क हादसे हो चुके हैं।
- सागर जिले में 4 नेशनल तो 3 स्टेट हाइवे निकले हैं, इन पर 28 ब्लैक स्पॉट हैं।
- छतरपुर जिले में 2 नेशनल 3 स्टेट हाइवे निकले हैं, इन पर 12 ब्लैक स्पॉट हैं। - टीकमगढ़ जिले में एक नेशनल व 2 स्टेट हाइवे निकले हैं, इन पर 3 ब्लैक स्पॉट हैं।
- दमोह जिले में 5 स्टेट हाइवे निकले हैं, जिन पर 12 ब्लैक स्पॉट हैं।
- माह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना
- जनवरी, 654, 266, 212, 224, 172
- फरवरी, 619, 270, 278, 194, 146
- मार्च, 690, 274, 284, 218, 135
- अप्रेल, 685, 248, 236, 208, 138
- कुल, 2648, 1058, 1010, 844, 591
- साल, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना
- 2023, 6305, 2799, 2763, 2178, 1289
- 2024, 7034, 3094, 2600, 2163, 1399
- कुल, 13339, 5893, 5363, 4341, 2688
- सागर : सागर-दमोह स्टेट हाइवे पर चनाटौरिया टोल प्लाजा से आबचंद की गुफा तक 20 किलोमीटर में रास्ते में 3 ब्लैक स्पॉट हैं, इसमें पिछले दो साल में 40 से ज्यादा सड़क हादसों में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
- छतरपुर : छतरपुर-खजुराहो मार्ग पर बागेश्वर धाम तिराहा-गंज नया ब्लैक स्पॉट बना है, यहां पिछले एक साल में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 8 से ज्यादा लोगों की जान गई है।
- टीकमगढ़ : खरगापुर - नौगांव मार्ग पर पलेरा थाना क्षेत्र में दमेले पेट्रोल पंप के पास 2 साल में 9 हादसों में 7 लोगों की मौत हुई।
- दमोह : दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित 27 मील पर पिछले 2 साल में 45 से ज्यादा हादसे हुए, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई है।
संभाग में बीमारियों और अपराधिक वारदातों से कहीं ज्यादा मौतें सड़क हादसों में हो रहीं हैं। मालथौन से देवरी के बीच फोरलेन और सागर-छतरपुर नेशनल हाइवे पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने को लेकर काम चल रहा है। इसके अलावा अन्य नेशनल व स्टेट हाइवे पर भी सर्वे कराकर संभावित दुर्घटनास्थलों को चिन्हित कर रहे हैं। सड़कों के अंधे मोड़, हाइवे व लोकल सड़कों के जाइंट सहित प्रकार की खामियों को दूर करने स्थानीय प्रशासन व हाइवे अथॉरिटी के साथ मिलकर निराकरण कराएंगे।
प्रमोद वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज
संबंधित विषय:
Updated on:
11 May 2025, 12:02 PM IST
Published on:
11 May 2025, 12:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.