
Safer is not safe loot in the bus at midnight difficult passengers
सागर/राहतगढ़. भोपाल से छतरपुर जा रही बुंदेलखंड मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी की स्लीपर बस पर शनिवार रात करीब २ बजे अज्ञात लुटेरों ने हमला कर दिया। बस में सवार दो युवकों को उतारने के लिए जैसे ही बस रायसेन के खिरिया गांव के पास रुकी तो नकाबपोशों ने उसे घेर लिया। बदमाश बस में घुसे और कंडक्टर को बंदूक की बट मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद ड्राइवर बस में सवार २५ से ज्यादा यात्रियों की जान बचाकर किसी तरह बस को राहतगढ़ तक लाया।
इस बीच लुटेरों ने बस रोकने फायरिंग भी की, जिससे शीशे फूट गए। जख्मी कंडक्टर और ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर नकाबपोश लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बस में भोपाल से सवार हुए दोनों युवकों की पहचान के लिए उनके स्कैच भी तैयार कराए जा रहे हैं।
सीमा पर वारदात
बस को राहतगढ़ से करीब ९ किमी दूर रायसेन जिले की सीमा पर खिरिया गांव से कुछ मीटर दूर रुकवाया गया था। बस जैसे ही रुकी तो युवकों ने उतरने का दिखावा किया और इस बीच उनके करीब पांच साथियों ने बस को घेर लिया। ड्राइवर के सामने दो युवक बंदूक तानकर खड़े थे, जबकि दो युवक नीचे व एक बस में चढ़ गया। जब बदमाश बस में चढ़े तब रात करीब २ बजे थे और यात्री नींद में थे।
कंडक्टर को बंदूक की बट मारी
न काबपोश बदमाश जब बस को घेरकर लूट की कोशिश कर रहे थे, तभी कंडक्टर बृजभान ङ्क्षसह ने बस में चढ़े एक बदमाश को रोकने की कोशिश की तो दूसरे साथी ने उस पर बंदूक की बट से वार कर दिया, जिससे बृजभान नीचे गिर पड़ा। इस बीच ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया तो दो युवक एक दम उतर गए, जबकि नीचे खड़े नकाबपोशों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। एक गोली खिड़की से होते हुए बस के शीशे को चकनाचूर कर गई। बदमाशों ने बस पर पीछे से भी फायर किए लेकिन वे बेकार गए।
भोपाल से बस में सवार हुए थे युवकबस को लूटने का प्रयास करने वाले दो युवक भोपाल के प्रभात पेट्रोल पंप क्षेत्र से सवार हुए थे। दोनों ने रात करीब २ बजे खिरिया के पास बस रुकवाई। बस जैसे ही रुकी अचानक हथियारबंद नकाबपोश सामने आ गए और फायरिंग कर लूट की कोशिश की। पुलिस नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं बस में सवार होकर आए बदमाशों के साथियों की पहचान करने ड्राइवर-कंडक्टर से पूछताछ के बाद उनके हुलिए का स्कैच बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
तड़के मौका-मुआयना करने पहुंची पुलिस
बस के राहतगढ़ पहुंचने पर कंडक्टर और ड्राइवर ने कंपनी के छतरपुर ऑफिस को वारदात के संबंध में जानकारी दी। जख्मी कंडक्टर और ड्राइवर ने राहतगढ़ थाने बस ले जाकर रिपोर्ट की, जिस पर पुलिस ने जख्मी कंडक्टर का मेडिकल कराते हुए केस दर्ज कर बस को रवाना कर दिया। पुलिस के अधिकारी हाईवे पर लूट की कोशिश और बस पर फायरिंग की वारदात के बाद मौका-मुआयना करने पहुंचे।
सूझबूझ से टल गई बड़ी वारदात
लुटेरों के इरादों को ड्राइवर भोले और कंडक्टर बृजभान की सूझबूझ ने असफल कर दिया। यदि समय पर बृजभान रोकने के बहाने अपनी जान जोखिम में डालकर लुटेरों का ध्यान नहीं भटकाता और ड्राइवर भोले बंदूक तनी होने के बावजूद बस को आगे लेकर नहीं भागा होता तो बस में सवार २५ से ज्यादा यात्री लूट की वारदात का शिकार हो जाते या उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
Published on:
23 Apr 2018 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
