18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उम्मीदों को फिर लगे पंख, ऐसा होगा सपनों का सागर 

स्मार्ट सिटी योजना में शहर की एससीपी को कंसल्टेंट एजेंसी ने इस दृष्टिकोण के साथ तैयार किया है कि भविष्य में सागर बुंदेलखंड अंचल का व्यावसायिक केंद्र बनेगा और यहां पर रोजगार के साधनों के साथ लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

4 min read
Google source verification

image

Widush Mishra

Jun 27, 2016

smart city, round 2 for smart city, modi smart cit

smart city, round 2 for smart city, modi smart city project, sagar hindi news, madhya pradesh news in hindi

सागर.शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धन सम्पदा की एस्परेशन (आकांक्षा) को ध्यान में रखकर स्मार्ट सिटी योजना में राउंड-2 का स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार किया गया है। राउंड-2 के लिए एससीपी का ड्रॉफ्ट एजेंडा तैयार हो गया है जिसे राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र सरकार की माय-जीओवी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी योजना में शहर की एससीपी को कंसल्टेंट एजेंसी ने इस दृष्टिकोण के साथ तैयार किया है कि भविष्य में सागर बुंदेलखंड अंचल का व्यावसायिक केंद्र बनेगा और यहां पर रोजगार के साधनों के साथ लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

8 बिंदुओं के तहत हर पहलु का रखा ध्यान
एससीपी के ड्रॉफ्ट एजेंडे में हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी विस्तार के साथ बताई गई है। किस काम में कितना पैसा खर्च होगा, पैसा कहां से आएगा, भविष्य में आठों प्रोजेक्ट के तैयार होने पर लोगों को कैसी सुविधाएं मिलेंगी इस बात की जानकारी दी गई है। शहर के जिन क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी योजना के लिए चुना गया है उनको एससीपी में मैप के जरिए भी बताया गया है। ननि प्रशासन को केंद्र सरकार के पास 30 जून तक प्रस्ताव जमा करना है। रविवार की शाम तक इस तारीख में केंद्र की ओर से किसी प्रकार का संसोधन नहीं किया गया था। स्मार्ट सिटी के राउंड-2 में चयनित होने वाले शहरों की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2016 में की जाएगी।

हमारे सागर के लिए यह है संपदा
प्रोजेक्ट कर्म
इस प्रोजेक्ट के जरिए कटरा क्षेत्र को रीडेवलप किया जाएगा और मौजूदा ढांचा में अभूतपूर्व परिवतन लाया जाएगा। साबूलाल मार्केट, नया बाजार, म्युनिसिपल स्कूल को नए सिरे से विकसित किया जाएगा।
प्रोजेक्ट मनम्
इस प्रोजेक्ट में कलेक्ट्रेक्ट को 'द कमांड सेंटर' के रूप में बनाएंगे। सांस्कृतिक केंद्र के रूप में किला और चकराघाट के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। म्युनिसिपल व स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाएंगे।
प्रोजेक्ट गृहम्
इस प्रोजेक्ट के जरिए शहर गरीब लोगों की आश्रय संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। रात्रि में रुकने के लिए रैन बसेरा बनाए जाएंगे।
प्रोजेक्ट समाधान
इसके जरिए शहर में इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टैक्नोलॉजी को डेपलव किया जाएगा। जिसमें सीटी वाई-फाई, सीटी सेफ, हेल्थी सीटी और स्मार्ट ट्रांस्पोर्टेशन की सुविधा दी जाएगी।
प्रोजेक्ट आरोग्यम्
स्मार्ट हेल्थ एंड फिटनेस के लिए स्पोर्ट कॉप्लेक्स का निर्माण होगा। हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। लाखा बंजारा झील को जीवंत रूप दिया जाएगा। पार्कों को नया रूप देने के साथ ई-आगनबाडि़यां भी बनाई
प्रोफेसर प्रोजेक्टर
इस प्रोजेक्ट की सहायता से शहर को स्मार्ट बिजनेस सेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा, जिसे जेल क्षेत्र में बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट सुविधा में लोगों के फिजीकल इंफ्रॉस्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा!


दूसरे चरण में नए डेव्लपमेंट के लिए कंसलटेंट एजेंसी ने जगह को फिर से चिन्हित किया है। हांलाकि इसमें पहले राउंड को भी शामिल किया गया है लेकिन काफी परिवर्तन हैं।



आप ऐसे समझें नए बाजार क्षेत्र की ट्रैफिक व्यव्स्था
सागर शहर में बढ़ते अपराधों को मद्देनजर कंसलटेंट एजेंसी ने विस्तृत प्लान तैयार किया है। इसमें हर बिंदु को स्पष्ट रूप से समझाया गया है कि कहां और कैसी स्थिति रहेगी।

इन सुविधाओं से बनेगा शहर स्मार्ट
स्मार्ट लिविंग- पुराने शहर को रेट्रोफिट और रीडेवलपमेंट के लिए मोडीफाई किया जाएगा और लोगों को एेसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिनसे उनके जीवन जीने के तरीके में बदलाव आ सके।

स्मार्ट ई-गवर्नेन्स- इस बिंदु के तहत राशि खर्च होगी जिसके तहत लोगों को एप्लीकेशन बेस्ड सिटीजल रिपोर्टिंग सिस्टम, जीआईएस बेस्ड मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा दी जाएगी।

स्वच्छ वातावरण- शहर में ग्रीन फील्ड डेवलप किया जाएगा। लेक-फ्रंट डेवलपमेंट का प्रस्ताव भी है। इसके साथ एेसे कई स्मार्ट सॉल्यूशन्स एप्लाई किए जाएंगे जो शहर का वातावरण हमेशा के लिए साफ-स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
9 जगहों पर 908 एकड़ है जमीन
- गल्ला मंडी - किला और चकराघाट
- पुराना बस स्टेंड - शासकीय ऑफिस, नगर निगम के पास
- कलेक्ट्रेट परिसर- जेल परिसर, छोटा तालाब

कर्म- 55.70 करोड़
- साबूलाल मार्केट का विकास 11.10 करोड़ रुपए।
- नया बाजार मल्टीवेलव पार्र्किंग, वेण्डर जोन के लिए 25.67 करोड़ रुपए।
- म्युनिसिपल स्कूल को 9.45 करोड़ से नया रूप दिया जाएगा।
- कटरा क्षेत्र को विकसित करने के लिए 7.80 करोड़ रुपए।
- फायर हाईड्रेंट सिस्टम 1.68 करोड़ रुपए से लगाया जाएगा।

मनम्- 131.63 करोड़
- कलेक्ट्रेट में द कमांड सेंटर बनाने के लिए 93.38 करोड़ रुपए।
- किला और चकराघाट पर सांस्कृतिक केंद्र के लिए 15 करोड़ रुपए।
- इंटेलीजेंट गवर्मेंट ऑप्रेशन्स के लिए 15 करोड़ रुपए।
- म्युनिसिपल और मॉडल स्कूल को 8.25 करोड़ से स्मार्ट बनाएंगे।

ये भी पढ़ें

image

हृम्- 174.32 करोड़
- शहरी गरीब के लिए 45 करोड़ रुपए से मकान।
- शासकीय कर्मचारियों और प्राइवेट सेक्टर के लिए 124.44 करोड़ से आवास बनाएंगे।
- कामकाजी महिलाओं के लिए 3.38 करोड़ से हॉस्टल बनाए जाएंगे।
- 1.50 करोड़ से तीन रैन बसेरा बनाए जाएंगे।

समाधान- 42.84 करोड़
- 6 करोड़ की राशि से वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।
- सीटी सेफ के तहत 36.54 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- हेल्थी सीटी के तहत 30 लाख रुपए से लोगों को सुविधा दी जाएगी।

संबंधित खबरें


आरोग्यम्- 54 करोड़
- 17.80 करोड़ से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
- 5 करोड़ से जिला अस्पताल को स्मार्ट अस्पताल बनाया जाएगा।
- लाखा बंजारा झील को 15 करोड़ से विकसित किया जाएगा।
- शहर में 15 करोड़ से नए पार्क और अर्बन ग्रीन तैयार की जाएगी।
- 1.20 करोड़ से ई-आगनबाडि़यां तैयार होंगी।

धनम्- 253.98 करोड़
- जेल क्षेत्र में 121.05 करोड़ से स्मार्ट बिजनस केंद्र बनाया जाएगा।
- मंडी क्षेत्र में 70.32 करोड़ की राशि से होलसेल मार्केट बनाया जाएगा।
- ननि कार्यालय के पास 41.26 करोड़ से कमर्शियल मार्केट बनाया जाएगा।
- झील के पास 60 कमरों वाली 21.35 करोड़ से एक होटल बनाई जाएगी।

सुविधा- 604.49 करोड़
- 66.93 करोड़ से शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई।
- 49.78 करोड़ से सीवरेज व सेनीटेशन मैनेजमेंट किया जाएगा।
- सिटी ड्रेनेज सिस्टम 41.25 करोड़ से बनाया जाएगा।
- 10.15 करोड़ की राशि से सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट किया जाएगा।
- 333.91 करोड़ की बड़ी राशि से स्मार्ट ईनर्जी मिलेगी।
- 102.12 करोड़ से गैस लाइन, कम्युनिकेशन केबिल्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
- सुभम- 123.46 करोड़

ये भी पढ़ें

image