5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 10 लड़के-लड़कियां, पश्चिम बंगाल से है कनेक्शन

पुलिस ने 10 युवक - युवतियों को अलग अलग इलाकों से संदिग्ध हालत में किया गिरफ्तार। पकड़ी गई युवतियों में से 4 पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

2 min read
Google source verification
News

बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 10 लड़के-लड़कियां, पश्चिम बंगाल से है कनेक्शन

मध्य प्रदेश की सागर पुलिस ने गुरुवार को शहर में चल रहे देह व्यापार के बड़े गौरखधंधे के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई की है। सागर पुलिस नेशहर के मकरोनिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कई घरों में दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त आठ युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि, पकड़ी गआ आठ युवतियों में से चार पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं, अन्य चार युवतियां सागर जिले की ही रहने वाली बताई जा रही है। हालांकि, अबतक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़े गए दोनों युवक कहां के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए सभी युवक युवतियों से पूछताछ में जुटी हुई है। युवक कहां के रहने वाले हैं अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्ताक किए गए सभी युवक युवतियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- MP में टैक्स फ्री रहेगी फिल्म 'द केरला स्‍टोरी', गृहमंत्री बोले- 'भ्रम में न रहें...', पत्र ने फैलाया भ्रम


बंगाल की रहने वाली 4 युवतियां

जानकारी के अनुसार, शहर में चल रहे इस गौरखधंधे के बारे में मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे को मुखबिर की सूचना मिली थी। इसपर उनकी अगुवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जगेत सिंह, महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और स्थानीय पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बडतुमा, दीनदयाल नगर से पुलिस ने दस युवक - युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गौरनगर से भी कुछ लड़के - लड़कियां पकड़ाई हैं। बताया जा रहा है कि, इनमें से 4 युवतियां बंगाल की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल होने के बाद माउंटेन गर्ल मेघा परमार पर बड़ा एक्शन, सरकार ने ब्रांड एंबेसडर पद से हटाया


कार्रवाई में जुटी पुलिस

मामले को लेकर मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे का कहना है कि, लंबे समय से यहां देह व्यापार का धंदा चलाए जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं। दस लोगों को पुलिस गिरफ्त में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।