16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक : मां की मौत के बाद सौतेले पिता ने 14 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

पत्नी की मौत के बाद एक कुकर्मी ने अपनी 14 साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह पिछले चार माह से मासूम के साथ ज्यादती कर रहा था। पीडि़ता को इस तरह से

2 min read
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

May 15, 2025

rap

rap

- चाचा की मदद से नानी के पास पहुंची पीडि़ता ने सुनाई आपबीती, मामला दर्ज

सागर. पत्नी की मौत के बाद एक कुकर्मी ने अपनी 14 साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह पिछले चार माह से मासूम के साथ ज्यादती कर रहा था। पीडि़ता को इस तरह से डरा-धमकाकर रखा कि वह किसी को अपना दर्द नहीं बता सकी। तीन दिन पहले मासूम बमुश्किल अपनी नानी के घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद अपनी मौसी के साथ बहेरिया थाना पहुंचकर पीडि़ता ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 38 वर्षीय आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

- बीमारी के चलते हुई मां की मौत

पुलिस के अनुसार छानबीला थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी उत्तरप्रदेश के ललितपुर में हुई थी। करीब 10 साल पहले उसके पति का निधन हो गया, तो वह अपने मायके में आकर रहने लगी। करीब 2 साल पहले महिला ने बहेरिया थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय आरोपी से शादी कर ली। इसके बाद वह पीडि़ता और अपने दो बेटों को लेकर अपने दूसरे पति के साथ मजदूरी करने पुणे चली गई थी, जहां टीवी की बीमारी के चलते जनवरी 2025 में महिला की मौत हो गई।

- चाचा ने की मदद

पुलिस की पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि मां की मौत के बाद उसका सौतेला पिता आए दिन उसके साथ ज्यादती करता था। डरा-धमकाकर उसे चुप रखता था और किसी से मिलने-जुलने भी नहीं देता था। दो माह पहले सभी पुणे से लौटकर वापस आ गए, जहां गांव में भी आरोपी ने मासूम के साथ ज्यादती की। एक दिन मौका मिला तो पीडि़ता ने अपने चाचा (आरोपी के छोटे भाई) की मदद से नानी से संपर्क कर उसे ले जाने का बोला। पीडि़ता इतनी डरी हुई थी कि उसने अपनी नानी को भी कुछ नहीं बताया। इसी बीच उसकी मौसी मिलने आई, जिसके पूछने पर उसने आपबीती बताई।

- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गजेंद्र जोहरिया, थाना प्रभारी, बहेरिया