24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

3 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Aug 09, 2018

शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

सागर. शनिवार। यानी की शनिदेव को पूजने का दिन। माना जाता है कि इंसान के हर अच्छे बुरे कार्य का फल शनिदेव ही देते हैं। आप सभी ने सुना होगा कि शनिदेव अगर किसी पर गुस्सा हो जाएं तो व्यक्ति को कई प्रकार से परेशिानियां हो सकती हैं। इसलिये लोग शनिदेव से काफी डरते हैं और उन्हें खुश करने के तरह-तरह के उपाय खोजते हैं। लेकिन वहीं अगर शनिदेव किसी पर दिल से खुश होते हैं, तो उस इंसान को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। व्यक्ति की कुंडली में साढ़ेसाती और ढय्या होने पर ये उसकी सफलता में बाधक बनती है।

शनिवार को क्यों चढ़ाते हैं शनि देव को तेल?

इसलिये आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से शनिदेव खुश होते हैं और मन चाहा फल देते हैं। यह उपाय शनिवार को ही किये जाने चाहिये....

1. हर शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्?कर मिला लें और उसे चींटियों को खाने के लिये छोड़ दें। घर में आएगा धना-धन पैसा, अगर राशि अनुसार ऐसे खुश करेंगे मां लक्ष्मी को

2. अगर किसी इंसान को शनि देव की कृपा नहीं मिल रही है तो, काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय धारण करें।

3. आप चाहें तो शनिदेव से मुक्?ती पाने के लिये उनके नाम का 108 बार जप करें। नाम इस प्रकार हैं - कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद, पिप्पलाश्रय। शनिवार को इन सात चीजों को खरीदने से बचें


4. आज के दिन दान जरुर करें। आज काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उदड़ की दाल का दान करें। इससे शनि देव खुश होंगे और फल भी देंगे।

5. बंदर हनुमान जी का रूप होते हैं, तो ऐसे में बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। प्रत्येक शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति को शनि दोषों का सामना नहीं करना पड़ता।

6. आज के दिन शनिदेव की पूजा करें अैर उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नम: का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जप करें। ऐसा हर शनिवार करें, जिससे आपके सिर से शनिदेव का साया हट जाए।

7. सुबह स्नान कर के एक कटोरी में सरसों का तेल ले कर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर यही तेल किसी गरीब को दान में दे दें। इससे भगवान शनि खुश होंगे और आपका भाग्य बदल जाएगा तथा बाधाएं भी दूर होंगी।

8 आप चाहें तो अपनी सुविधा अनुसार सुबह नहा कर पीपल के पेड़ को जल चढाएं। इसके बाद उसी पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। मंदिर में लगे पीपल के पेड़ के पास दिया जलाएं।

9. तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले तिल डालें। फिर यही जल शिवलिंग पर चढाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी रोगों से मुक्ति मिलेगी और भोलेनाथ की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी।