16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में और हिंसक हो जाते हैं कुत्ते, टोलियां बनाकर कर रहे हमला, राहगीरों को भी दौड़ा रहे

सागर. जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास घूमते आवारा कुत्ते रात में और अधिक हिंसक हो जाते हैं। कुत्ते झुंड बनाकर मवेशियों पर टूट पड़ते हैं। आसपास की कॉलोनियों में गाय के बझड़ों को जिंदा खाने की घटनाएं भी हो चुकीं हैं। मवेशियों के अलावा रात 11 बजे के बाद यहां राहगीरों […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

May 28, 2024

सागर. जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास घूमते आवारा कुत्ते रात में और अधिक हिंसक हो जाते हैं। कुत्ते झुंड बनाकर मवेशियों पर टूट पड़ते हैं। आसपास की कॉलोनियों में गाय के बझड़ों को जिंदा खाने की घटनाएं भी हो चुकीं हैं। मवेशियों के अलावा रात 11 बजे के बाद यहां राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कुत्तों से डॉक्टर्स, मरीज सहित रहवासी परेशान हैं। बच्चों, मरीजों व स्थानीय लोगों को कुत्ता के काटने की घटनाएं हर दिन हो रहीं हैं। इसकी शिकायत भी दर्जनों बार नगर निगम में की जा चुकी हैं लेकिन न अस्पताल प्रबंधन कदम उठा रहा है और ना ही नगर निगम।
बीएमसी-जिला अस्पताल परिसर के आसपास 8-10 आवारा कुत्तों की टोलियां हैं। 100 से अधिक हिंसक कुत्तों का यश विहार, वैशाली नगर, स्नेह नगर, गुलाब कॉलोनी, बालक कॉम्पलेक्स, द्वारिका विहार आदि कॉलोनियों में आतंक बना हुआ है। सडक़ों पर घूम रहे मवेशियों पर रात के समय होने वाले हमलों को लेकर स्थानीय लोग सीसीटीवी में घटनाएं देखकर नगर निगम को कोसते हैं।
वैशाली नगर के रहवासियों की मानें तो विगत माह कुत्ते गाय के नवजात बझड़े को बीच सडक़ जिंदा खा गए थे। हर दिन मवेशियों पर टोलियां बनाकर हमला करने की घटनाएं आम हैं। रोज पशु लहू लुहान हालात में मिलते हैं।

-जिला अस्पताल के आसपास कुत्तों द्वारा हमला करने की घटनाएं सामने आने के बाद नगर निगम को पत्र लिख चुके हैं। विगत दिन सिविल सर्जन ने भी पत्र लिखा था। ये बात सही है कि आसपास बहुत कुत्ते हो गए हैं जो कि इंसानों-जानवरों पर हमला कर रहे हैं।
डॉ. अभिषेक ठाकुर, आरएमओ जिला अस्पताल।