
doctors came out in protest
बीना. अस्पताल में के पलंगों पर मरीजों को भर्ती किया जाता है, लेकिन यहां सिविल अस्पताल में मरीजों की बजाए उनके बिस्तर पर कुत्ता आराम फरमा रहे हंै। यह नजारा अस्पताल के जनरल वार्ड का है, जहां मरीज गायब हैं और कुत्ते पलंग पर बैठे हुए हैं। कई दिनों से लोग सिविल अस्पताल परिसार में घूमने वाले आवारा कुत्तों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं किया गया है। आवारा कुत्तों के कारण मरीजों को डर बना रहता है। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कुत्ते किसी भी वार्ड में घुस जाते हैं। यहां तक कि पलंगों पर भी डेरा जमा लिया है। इन आवारा कुत्तों से मरीज खतरा महसूस कर रहे हैं। एक मरीज ने बताया कि कुत्ते वार्डों में घूमते रहते हैं, जिन्हें कर्मचारी देखने के बाद भी वहां से बाहर नहीं करते हैं, पलंग पर बैठकर उसे संक्रमित कर रहे हैं और काटने का भी खतरा बना रहता है। पलंग पर बैठे कुत्तों को देखकर यह लगने लगा है कि यह अस्पताल इंसानों का नहीं जानवरों के इलाज का है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से कुत्तों को तो आराम है, लेकिन मरीजों का डर से बुरा हाल है।
बेफ्रिक होकर नहीं सो पाते मरीज
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने पत्रिका को तस्वीर मुहैया कराते हुए बताया कि अक्सर वह स्वयं ही कुत्तों को भगाने का प्रयास करते हैं, कई बार वह भाग जाते हैं, कुछ हमला करने के लगते हैं, जिससे काटने का डर बना रहता है। डर के कारण मरीज सो भी नहीं पाते हैं। मरीज ने बताया कि अस्पताल में हम इलाज कराने आए हैं, यहां से एक और बीमारी लेकर वापस नहीं जाना चाहते, ऐसे में अस्पताल के अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
सफाई कर्मचारी कर रहे लापरवाही
सफाई को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है और जगह-जगह फैली गंदगी पर यहां आने वाले अधिकारियों द्वारा फटकार भी लगाई जाती है। यदि सफाई कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें तो गंदगी के साथ-साथ अन्य अव्यवस्थाएं भी दूर हो जाएंगी।
Published on:
09 Jan 2022 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
