24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य बदल रहे हैं राशि, बदलेगी लोगों की किस्मत… जानिए क्या होगा लाभ

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म नक्षत्रों के हिसाब से ग्रहों के राशि बदलने का जीवन पर काफी असर पड़ता है।

2 min read
Google source verification
sun transit in scorpio 2017

sun transit in scorpio 2017

सागर. ग्रहों का राजा सूर्य है। शनि ग्रहों का सेवक और अंधकार से संबंध रखता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म नक्षत्रों के हिसाब से ग्रहों के राशि बदलने का जीवन पर काफी असर पड़ता है। वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि में हैं। अब सूर्य भी राशि बदलकर वृश्चिक में जा रहे हैं और एक माह यानी दिसंबर तक रहेंगे। माना जाता है कि सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं, लेकिन दोनों में शत्रुभाव है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य 15-16 नवंबर 2017 की रात तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। लोगों को शुभ फल भी मिलने शुरू होंगे। पं. ओमकार प्रसाद चौबे ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 15-16 नवंबर की मध्यरात्रि से सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे विवाह-शादी व शुभ महूर्त के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रवेश करने से यथावत सारे शुभ कार्य शुरू होंगे। वहीं लोगों को इनका शुभ फल भी मिलने लगेगा। अभी जो तुला राशि पर सूर्य थे वो नीच के थे, जिससे सारे व्यापार, विद्या अध्ययन या कोई भी कार्य जो हम कर रहे थे उसका शुभ फल लोगों को नहीं मिल पा रहा था।

अभी वृश्चिक राशि में है शनि
अभी शनि वृश्चिक राशि में हैं। जो दो माह बाद राशि बदलेंगे। सूर्य और शनि के इस राशि में एक साथ होने से राशियों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

किसी राशि पर नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव
पं. ओमकार प्रसाद चौबे ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य की इस राशि परिवर्तन का कोई नकारात्मक प्रभाव लोगों पर नहीं पड़ेगा। सूर्य का नकारात्मक प्रभाव सिर्फ नीच राशि में मिलता है, जिससे लोगों मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। किसी के काम नहीं बनते। व्यापार में भी उचित लाभ नहीं मिलता। सूर्य के वृश्चिक राशि में पहुंचते ही लोगों को सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। सभी व्यापारों में भी तेेजे आएगी। लोगों की मानसिकता में भी विकास होने लगता है।