15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की सबसे बड़ी संपत्ति देश का संविधान है: डॉ. पुनियानी

बहुजन इंटेलेक्ट समिट-2025 का हुआ आयोजन सागर. बहुजन इंटेलेक्ट समिट-2025 का आयोजन शनिवार को रविंद्र भवन सागर में किया गया। इसमें संविधान विहीन भारत की परिकल्पना विषय पर विमर्श किया गया। विमर्श में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक चिंतक व विचारक प्रो. राम पुनियानी और डॉ. मनोज राजे शामिल हुए। डॉ. राम पुनियानी ने […]

less than 1 minute read
Google source verification

बहुजन इंटेलेक्ट समिट-2025 का हुआ आयोजन

सागर. बहुजन इंटेलेक्ट समिट-2025 का आयोजन शनिवार को रविंद्र भवन सागर में किया गया। इसमें संविधान विहीन भारत की परिकल्पना विषय पर विमर्श किया गया। विमर्श में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक चिंतक व विचारक प्रो. राम पुनियानी और डॉ. मनोज राजे शामिल हुए। डॉ. राम पुनियानी ने कहा कि कुछ चोर ऐसे होते हैं, जो सामने से बंदूक लगाकर पैसा छीन लेते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो आपकी संपत्ति चुरा लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। आज देश की सबसे बड़ी संपत्ति हमारा संविधान है। इसी को खत्म करने के लिए कुछ ताकतें लगी हैं।

डॉ. मनोज राजे ने कहा कि बहुजन इंटेलेक्ट का विचार सामाजिक समावेशी एवं संविधान के प्रति जनता में जागरूकता लाना है। यह किसी विशेष वर्ग या आरक्षित वर्ग के लिए नहीं है, बल्कि इसके अलावा इसमें प्रगतिशील सोच रखने वाले लोग भी शामिल हैं। संविधान की सुरक्षा हर हाल में की जाना चाहिए, क्योंकि यह समाज के हर वर्ग को सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने खराब स्वास्थ्य होने के कारण मोबाइल पर ही अपना सीधा संबोधन सभा को दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, जिला कांग्रेस प्रभारी घनश्याम सिंह, मनोज कपूर, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, नंदलाल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, विकास शर्मा आदि मंच पर उपस्थित रहे।