24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव, दुकान में ही लगाई फांसी

रहली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी का शव उसकी ही दुकान में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस ने सांझा नहीं की है और मामले की पड़ताल चलने की बात कह रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Dec 14, 2025

रहली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी का शव उसकी ही दुकान में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस ने सांझा नहीं की है और मामले की पड़ताल चलने की बात कह रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया।
रहली के वार्ड क्रमांक-3 निवासी 57 वर्षीय कमलेश पुत्र काशीराम घोषी का शव फंदे पर लटका मिला। वह किराये की दुकान में गल्ला दुकान चलाते थे। शनिवार की सुबह दुकान मालिक ने कमलेश के पुत्र दीपेश को सूचना दी कि उनके पिता कमलेश का शव दुकान में लटक रहा है। सूचना पर दीपेश मौके पर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा। दीपेश ने बताया कि बीती शाम को पिता कमलेश घोषी खमरिया स्थित गल्ला दुकान गए थे। वह कई बार दुकान पर ही रात में रुक जाया करते थे। जब वह सुबह घर लौटकर नहीं आए तो उनकी जानकारी ली। इसी दौरान दुकान मालिक ने सूचना दी कि पिता ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचा तो पिता का शव फंदे पर झूल रहा था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पिता ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया वह भी समझ नहीं पा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।