सागर . शहर के राम मंदिरों में रविवार को रामनवमी भव्य रूप में मनाने की तैयारी चल रही है। शहर के राम जानकी मंदिरों में जन्मोत्सव, पालकी यात्रा और सदर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के रामबाग मंदिर, वृंदावन बाग मंदिर, राम दरबार मंदिर मकरोनिया, राम मंदिर रामपुरा व शहर के अन्य राम मंदिर में राम जन्म उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। दोपहर में 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, उसके पूजन, हवन और प्रसादी वितरण होगा। रामनवमी पर शहर भी रोशनी से जगमग होने लगा है। पूरे शहर को उत्सव समिति व अन्य सामाजिक संगठनों ने केसरिया ध्वज से सजा दिया गया है। शहर की ह्रदय स्थली तीनबत्ती पर विशेष सजावट की जा रही है