11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के खतरनाक हाईवे में से एक है यह, हर वक्त रहता है जान माल का खतरा, यह है वजह

हाइवे से हवा हो गई पुलिस की पेट्रोलिंग, लूट की आशंका से खौफजदा ट्रक चालक

2 min read
Google source verification

सागर

image

Sanjay Sharma

Feb 25, 2018

Dangerous to go from this highway, these are the reasons

Dangerous to go from this highway, these are the reasons

सागर. फोरलेन हाईवे पर ट्रक चालाकों की जान और माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा लिया गया पेट्रोलिंग का निर्णय कागजी साबित हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से अभी तक पुलिस ने पेट्रोलिंग शुरू नहीं कराई है। पत्रिका ने शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग के लिए तय किए गए समय शाम ७ से रात १२ बजे के बीच फोरलेन का जायजा लिया। करीब १० किमी दूर तक पड़ताल की। मार्ग से बड़ी सख्ंया में ट्रक भी गुजरे, लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम कहीं नजर नहीं आई। बहेरिया क्षेत्र में मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि ट्रक चालक की हत्या के बाद से उनमें काफी खौफ है। वहीं, पुलिस की सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने एेसी कोई व्यवस्था न किए जाने की बात कही। ट्रक चालकों से लूट और एक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए लुटेरे अभी भी फरार है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ में एक भी हत्यारा नहीं लगा है। हालांकि पुलिस महकमें के जिम्मेदार अफसर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई तरह की टीम बनाए जाने और उन्हें संभावित क्षेत्रों में भेजे जाने की बात कर रहे हैं। वहीं बीएमसी में भर्ती चालक और क्लीनर सहित चार घायल बगैर बताए गायब हो गए हैं।

लुटेरों ने रांपी लगाकर तीन ट्रक रोके थे
हाईवे पर गुड़ा पहाड़ी के समीप गुरुवार को फोरलेन पर रांपी लगाकर तीन ट्रकों को रोका गया था। ट्रक पंचर होने पर जब चालक ट्रक से उतरा उसी समय दर्जन भर अज्ञात हमलवारों ने उन पर हमला कर लिया। पांच लोगों में से एक की मौत हो गई थी। लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों को बाहरी होना माना है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसपी के निर्देश पर पुलिस फोरलेन पर पेट्रोलिंग कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं। यह गिरोह सागर क्षेत्र का नहीं है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
रामेश्वर यादव, एएसपी