25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शासन ने चुंगी राशि से कर दिया बिजली कंपनी का गलत भुगतान, नहीं मिल पा रहा कर्मचारियों को वेतन

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलीं सीएम से, राशि वापस मांगी

less than 1 minute read
Google source verification
The government made the wrong payment to the electricity company

सीएम से मिलता हुआ प्रतिनिधि मंडल

बीना. नगर पालिका को शासन से मिलने वाली चुंगी राशि का भुगतान बिजली कंपनी को कर दिया गया है, जबकि कोई बिल बकाया नहीं है। इस संबंध में नपाध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैंया सहित पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को भोपाल में सीएम से मिला और राशि वापस करने की मांग की है।
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार शासन से मिलने वाली चुंगी राशि 56 लाख 5 हजार 553 रुपए बकाया बिजली बिल को लेकर काट ली गई है। जबकि 29 अगस्त तक के सभी बिल भुगतान किए जा चुके हैं। इसके बाद भी यह राशि काटी गई है। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता ने भी नगर पालिका का कोई भी बिल 3 सितंबर तक बकाया न होने का अनापत्ति पत्र दिया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने मंगलवार को सीएम से मिलकर चुंगी राशि वापस कराने की मांग की है, जिससे कर्मचारियों का वेतन दिया जा सके। उन्होंने शहर विकास के लिए भी राशि की मांग की है। साथ ही आयुक्त से भी चुंगी राशि वापस कराने को लेकर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षद जितेंद्र बोहरे, मधुलिका यादव, विजय लखेरा, बीडी रजक शामिल थे।

कर्मचारी हो रहे परेशान
नगर पालिका के पास वर्तमान में करीब नौ लाख रुपए की राशि है, जो कर्मचारियों के वेतन के लिए बहुत कम है। चुंगी राशि आने पर और नगर पालिका की राशि मिलाकर वेतन का भुगतान किया जाता है।