26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना ने जिस अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है वह वंदनीय- अरुण यादव

सागर

•

image

Abhilash Kumar Tiwari

•

Updated: 15 May 2025, 5:40 PM IST

सागर. केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है वह वंदनीय है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे बेगुनाह लोगों की जान गई, जिससे समूचा देश आक्रोशित हुआ। सरकार ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी। कांग्रेस भी हर कदम पर सरकार के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि अचानक हुई सीजफायर की घोषणा से हम सभी के मन में बहुत सारे सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले में हम सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हैं। इस मौके पर पीसीसी के जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर, डॉ. आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, हर्ष यादव, सुनील जैन समेत अन्य उपस्थित रहे।