5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहिंसा वाहन रैली में दिया जियो और जीने दो का संदेश, भगवान महावीर के लगाए जयकारे

जैनधर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती के एक दिन पहले बुधवार को जैन मिलन मुख्य शाखा सागर ने वाहन रैली निकाली।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Apr 10, 2025

vahanreli

vahanreli

निर्यापक मुनि योग सागर के ससंघ सानिध्य में मनेगी में महावीर जयंती, गौराबाई जिनालय से निकलेगी शोभायात्रा

सागर . जैनधर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती के एक दिन पहले बुधवार को जैन मिलन मुख्य शाखा सागर ने वाहन रैली निकाली। रैली सुबह 9 बजे कटरा नमक मंडी में विधायक शैलेंद्र जैन, महेश बिलहरा, मुकेश जैन ढाना, संतोष घड़ी, राकेश जैन, देवेन्द्र जेना, अनिल नैनधरा, राजकुमार पड़ेले व कमलेंद्र जैन आदि ने हरी झंडी दिखा कर प्रारंभ की। संजय शास्त्री ने बताया कि रैली कटरा बाजार तीनबत्ती, कोतवाली, सराफा बाजार, चमेली चौक, मोती नगर चौराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड, माता मढिया, लिंक रोड, गुजराती बाजार, वर्णी कालोनी, लच्छु चौराहा, कीर्ति स्तंभ,परकोटा, बस स्टैंड, सिविल लाइन होकर गोपाल गंज कॉरिडोर के रास्ते वापस गौराबाई मंदिर पहुंची। जहां पर वाहन रैली का समापन हुआ। इस वाहन रैली में 2 पहिया और 4 पहिया वाहन शामिल हुए। सभी युवा भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म की जय के नारे लगा रहे थे। रैली के पूर्व गौराबाई मंदिर के फर्श पर सभी लोगों ने नवकार मंत्र का जाप किया।

82 वर्षों से निकल रही शोभायात्रा

निर्यापक मुनि योग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में शोभायात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि कटरा स्थित गौराबाई जैन मंदिर से विगत 82 वर्षों से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाती है। जुलूस कटरा से सुबह 7 बजे प्रारम्भ होगा। इसमें विभिन्न मंदिरों के द्वारा बनाई गई झांकियां ,दिव्य घोष व महिला मंडल ड्रेस कोड में शामिल होंगे। जुलूस कीर्ति स्तंभ, लच्छू चौराहा, वर्णी कालोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टाकीज, मस्जिद कटरा बाजार तीनबत्ती, कोतवाली, सराफा, इतवारा बाजार मोराजी होते हुए वापस चकराघाट, कोतवाली, तीनबत्ती से होकर गौराबाई मंदिर में समापन हो जाएगा। दोपहर में 3 बजे से मन्दिर के फर्श पर मुनिसंघ के मंगल प्रवचन होंगे। राकेश जैन चच्चा ने बताया कि श्रीजी की शोभायात्रा में सागर के प्रत्येक घर से व्यक्ति शामिल होते हैं। घरों पर जैन ध्वज लगाए गए हैं। महावीर जयंती पर लोगों में बहुत उत्साह है।

घरों में जलेंगे दीपक

घरों के बाहर महावीर जयंती पर 5-5 दीपक जलाए जाएंगे। जुलूस में पुरुष सफेद वस्त्रों में टोपी लगाकर और महिलाएं अपने मंडलों के हिसाब से ड्रेस कोड में रहेंगी। रात्रि में महावीर जयंती पर आधारित नाटक का मंचन होगा और झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।