
The speed of trains stopped in the mist of fog, trains late for hours ahead of schedule
बीना. कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शायद ही कोई ऐसी ट्रेन हो जो स्टेशन लेट न पहुंच रही हो। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेनें भी कई घंटा देरी से चल रही हैं। जिस बजह से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्टेशन पर सुबह आने वाली ट्रेन शाम को पहुंच रही है। रविवार को सबसे ज्यादा लेट स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े आठ बजे से 9.35 घंटा देरी से शाम छह बजे पहुंची जो यात्री इस ट्रेन के भरोसे स्टेशन पहुंचे थे उन्हें दूसरी ट्रेन से ही यात्रा करनी पड़ी। वहीं जिन लोगों का इस ट्रेन से रिजर्वेशन था उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, क्योंकि जितने समय में ट्रेन बीना पहुंची उतने समय में ट्रेन दिल्ली पहुंच जाती।
मोबाइल पर देख रहे अपडेट
यात्री ट्रेन की अपडेट लगातार मोबाइल में देखते रहते हैं, जिससे वह समय पर स्टेशन पहुंच सकें, लेकिन कई बार सही अपडेट भी यात्रियों को ऑनलाइन नहीं मिलने से यात्रियों को स्टेशन जाना पड़ता है। स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ केन्द्र पर ही यात्रियों को सही जानकारी मिल सकी। ट्रेनों की जानकारी स्टेशन पर एनाउंस कर दी जा रही है।
ठंड में घंटों बैठे रहते हैं यात्री
इन दिनों कड़ाके की ठंड है और यात्री ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठे रहते हैं। ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों ने बताया कि पहले ट्रेन कुछ घंटें लेट होने की जानकारी मिलती है और फिर समय बढ़ जाता हैं, जिससे स्टेशन पर ठंड में बैठना पड़ रहा है।
यह ट्रेनें हुई लेट
स्वर्ण जयंती एक्स. - 9.35 घंटा
सचखंड एक्स. - 6.27 घंटा
कुशीनगर एक्स. - 5.41 घंटा
कोलकाता-अह. एक्स. - 5.20 घंटा
कर्नाटक एक्स. - 4.46 घंटा
मालवा एक्स. - 4.18 घंटा
लखनऊ-पुणे एक्स. - 3.31 घंटा
निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्स. - 3.10 घंटा
कोटा-बीना पैसे. - 3.11 घंटा
साबरमति एक्स. - 3.05 घंटा
दक्षिण एक्स. - 3 घंटा
भोपाल एक्स. - 2.45 घंटा
जोधपुर-भोपाल एक्स. - 2.31 घंटा
Published on:
29 Dec 2019 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
