24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 24, 2025

sagar

sagar

मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक बदमाश मोटर साइकिल चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना रविवार शाम करीब 7.30 बजे मकरोनिया-सिविल लाइन मार्ग पर स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर की है। चोर कुछ देर तक यहां-वहां घूमता रहा फिर एक झटके में लॉक तोड़कर बाइक लेकर गायब हो गया। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

बस स्टैंड से मोटर साइकिल चोरी

यहां बस स्टैंड से एक युवक की मोटर साइकिल चोरी हो गई। काकागंज वार्ड स्थित झंडा चौक के पास रहने वाले पवन पुत्र रघुवीर प्रजापति ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह सुबह 9 बजे मुख्य बस स्टैंड के प्रतीक्षालय के पास अपनी मोटर साइकिल पार्क करके बस से छतरपुर गया था। दूसरे दिन जब वह छतरपुर से वापस लौटा तो बाइक गायब थी, आसपास तलाश करने के साथ लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।