20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुलगुरु ने किया कॉलेजों का निरीक्षण, बोले- विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य हो

रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर. रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन एवं सहायक कुलसचिव पंचम सनोडिया ने विवि से संबद्ध जिला दमोह के चार महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, शासकीय आदर्श महाविद्यालय एवं डॉ विजय लाल स्मृति महाविद्यालय में उपलब्ध […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Dec 12, 2024

जिला दमोह के चार महाविद्यालयों का निरीक्षण किया।

जिला दमोह के चार महाविद्यालयों का निरीक्षण किया।

रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय

सागर. रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन एवं सहायक कुलसचिव पंचम सनोडिया ने विवि से संबद्ध जिला दमोह के चार महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, शासकीय आदर्श महाविद्यालय एवं डॉ विजय लाल स्मृति महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, संचालित कक्षाएं एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया गया। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य हो। शासकीय आदर्श महाविद्यालय में कम हुए प्रवेश को लेकर कुलगुरु ने चिंता व्यक्त की।