17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण का तेज गति से चल रहा काम : निश्चिंत सागर

भाग्योदय तीर्थ में बुधवार को गाजे-बाजों के साथ निर्यापक मुनि समयसागर महाराज की अगवानी हुई।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jun 14, 2023

सागर. भाग्योदय तीर्थ में बुधवार को गाजे-बाजों के साथ निर्यापक मुनि समयसागर महाराज की अगवानी हुई। 22 मुनिराजों का संघ सुबह 8 बजे भाग्योदय में पहुंचा। यहां आर्यिका गुरुमति ने ससंघ मुनिराजों की अगवानी की। धर्मसभा में मुनि निश्चिंत सागर महाराज ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ने सर्वतोभद्र जिनालय के निर्माण का आशीर्वाद सागर जैन समाज को दिया है। आने वाले दो-तीन वर्षों बाद इस भूमि पर पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन होगा। सर्वतोभद्र जिनालय में एक बड़ी प्रतिमा विराजमान कराने का संकल्प इंजी. राजीव भारिल्य और डॉ सौरभ भारिल्य और उनके परिवार ने लिया।

मोतीनगर चौराहे पर होगी अगवानी

मुनि अजितसागर महाराज ससंघ 6 पिच्छी का चातुर्मास भाग्योदय तीर्थ सागर में हो रहा है। गुरुवार को सुबह 6.45 बजे मुनि संघ का प्रवेश शहर में होगा। मुनिसंघ की अगवानी में सकल दिगंबर जैन समाज, सभी मंदिर कमेटियां, महिला मंडल, बालक एवं बालिका मंडल, पाठशाला परिवार, युवा संगठन, जैन मिलन, दयोदय गौशाला परिवार सहित अन्य संगठन के लिए लोग एकजुट होंगे। मोतीनगर चौराहे के आगे से अगवानी की जाएगी। मुनि संघ की अगवानी के प्रभारी राजकुमार मिनी और राकेश जैन चच्चा है।