18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेट पास को लेकर राहतगढ़ वाटरफॉल पर चले लट्ठ

सागर

image

Nitin Sadaphal

Aug 01, 2025

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

पर्यटन स्थल पर विवाद...

सागर. जिले के राहतगढ़ वाटरफॉल का एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां गेट पास को लेकर हुए विवाद में कई युवक एक दूसरे पर लट्ठ चलाते दिख रहे हैं। मारपीट करने वाले लोग गेट पर तैनात कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घटना बुधवार शाम की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहतगढ़ वाटरफॉल के मुख्य गेट पर पास को कर्मचारी और कुछ युवाओं का विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास खड़े लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बारिश के मौसम में राहतगढ़ वाटरफॉल का नजारा देखने जिलेभर से लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण पास जारी करने में विवाद हो गया।