
डॉक्टर के दवाखाने से 50 हजार पार, युवती के पर्स से जेवर चोरी... दो मामलों में पुलिस जांच शुरू(photo-patrika)
मोतीनगर क्षेत्र में एक सूने मकान पर सेंध लगाकर बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी रवि वाल्मिकी ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपनी ससुराल गया था। दूसरे दिन सूचना मिली कि घर के ताले टूटे हुए हैं। वापस आकर देखा तो घर में रखी सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चैन, नथ, चांदी की चूड़ियां और 20 हजार रुपए नकद गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Updated on:
07 Oct 2025 05:10 pm
Published on:
07 Oct 2025 05:10 pm
