4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वर्ष मेमू शेड का काम हो जाएगा पूरा, मेमू ट्रेन के बढ़ाए जाएंगे फेरे

पमरे के एक मात्र मेमू शेड का हो रहा निर्माण

2 min read
Google source verification
This year, the work of MEMU shed will be completed, the number of MEMU trains will be increased

This year, the work of MEMU shed will be completed, the number of MEMU trains will be increased

बीना. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें कई ऐसे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा और इसका लाभ यात्रियों को कोरोना काल के बाद अब मिलने लगेगा। जंक्शन पर तैयार किए जा रहे मेमू शेड का काम भी तेजी से किया जा रहा है और यह इसी वर्ष में पूरा होना है। दरअसल रेलवे सभी दिशाओं में कम दूरी के लिए पैसेंजर ट्रेनों की जगह मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि लोगों के समय की बचत के साथ सुविधाजनक यात्रा भी कराई जा सके। इसके लिए रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे में बीना जंक्शन को चुना था, जहां पर मेमू शेड तैयार किया जा रहा है। अभी तक इसके कार्य की प्रगति देखने के लिए तीन बार जबलपुर जोन जीएम भी निरीक्षण करने आ चुके हैं, जिन्होंने काम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में शेड का काम बेसमेंट से पूरा कर लिया गया है और ऊपर का शेड भी लगाया जा चुका है, जिसमें मशीनरी लगाने का काम किया जा रहा है।
दो शेड किए जा रहे तैयार
पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में दो मेमू शेड तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें से एक की लंबाई 270 मीटर तो दूसरे की लंबाई 70 मीटर है। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर इनकी भी लंबाई को और बढ़ाया जा सकता है।
पूरे जोन की मेमू का यहीं होगा मेंटेनेंस
शेड तैयार होने के बाद पूरे जोन में कम दूरी के लिए पैसेंजर ट्रेनों की जगह पर मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे कर रही है। जिनका मेंटेनेंस का काम जंक्शन पर बनाए जा रहे शेड में ही किया जाएगा। अभी सबसे पास मेमू शेड बड़ोदरा में था इसलिए मेमू की संख्या नहीं बढ़ाई गई थी।
यह होगा फायदा
मेमू ट्रेन चलाने के बाद समय की बचत होगी, क्योंकि मेमू ट्रेन में दोनों तरफ इंजन होते हैं, जिन्हें किसी भी स्टेशन से इंजन नहीं बदले जाने के कारण तुरंत वापस किया जा सकता है। साथ ही इनकी स्पीड भी ज्यादा होती है, जिससे पैसेंजर की तुलना में लोग जल्दी सफर कर सकेंगे। मेमू के संचालन के लिए केवल एक पायलट की ही जरूरत होगी, जिसमें एक कर्मचारी भी कम ड्यूटी करेगा।
वर्तमान में चारों दिशाओं में चल रही एक-एक मेमू
वर्तमान में मेमू शेड के तैयार होने के साथ ही रेलवे ने चारों दिशाओं में एक-एक मेमू ट्रेन चलाई है। जिसमें बीना-भोपाल, बीना-कटनी, बीना-कोटा, बीना-ललितपुर मेमू टे्रन शामिल हैं। जल्द ही इनके फेरे बढ़ाने के साथ अन्य दूसरी स्टेशनों के लिए मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे कर रही है।