1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

सामूहिक योग में जुटे हजारों लोग, स्वस्थ रहने के बताए गुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। हजारों लोग इसके सहभागी बने। योग से स्वस्थ जीवन शैली के लाभ बताए गए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड में हुआ।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jun 21, 2025

पीटीसी ग्राउंड में हुआ मुख्य कार्यक्रम, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

सागर . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। हजारों लोग इसके सहभागी बने। योग से स्वस्थ जीवन शैली के लाभ बताए गए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड में हुआ। यहां 3 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। मुख्यअतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है तो परिवार समाज देश स्वस्थ रहता है इसलिए हमें योग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे देश में सभी को योग करने के लिए जागरूक किया है। जब हम सभी सुबह उठते हैं तो आलस रहता है किंतु यदि 25 से 30 मिनट योग कर ले तो शरीर प्रफुल्लित हो जाता है। उन्होंने कहा कि दिन रात की भाग दौड़ के बीच हमें 30 मिनट योग अवश्य करना चाहिए। सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग अति आवश्यक है योग करें स्वस्थ रहें। योग से न केवल मन शरीर स्वस्थ होता है बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर को गौर नगरी के साथ योग नगरी बनाने के लिए हमें आज संकल्प लेना होगा। जब हम सभी योग करेंगे तो हमारा सागर स्वस्थ सागर बनेगा। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्याम तिवारी, योगाचार्य विष्णु आर्य, भगत सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र सिंह, जेडी मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी संतोष सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं अधिकारी मौजूद थे। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। आभार जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने माना।