
Three teams are investigating post office fraud, case can be handed over to CBI,Three teams are investigating post office fraud, case can be handed over to CBI
बीना. उप डाकपाल द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की राशि 2 करोड़ 42 लाख रुपए पर पहुंच चुकी है। इसकी जांच सागर से आई तीन टीमों द्वारा अलग-अलग जगहों पर की जा रही हैं। साथ ही आरोपी उप डाकपाल के कार्यकाल का रिकॉर्ड सीज कर दिया गया है। राशि अधिक होने के कारण जांच का प्रतिवेदन बनाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से यह मामला सीबीआइ को सौंपा जा सकता है। मंगलवार को छोटी बजरिया पोस्ट ऑफिस, खिमलासा और कच्चा रोड स्थित शाखा में अलग-अलग टीमों ने जांच की। छोटी बजरिया स्थित शाखा में सागर पोस्ट ऑफिस अधीक्षक टीम में शामिल रहे। तीनों शाखाओं का रिकॉर्ड सीज किया गया है। साथ ही जितने उपभोक्ताओं के खाते हैं, उन्हें नोटिस जारी कर पासबुक में बैलेंस सत्यापन कराने के लिए बुलाया जा रहा है। नोटिस न मिलने की स्थिति में भी उपभोक्ता सीधे पोस्ट ऑफिस जाकर सत्यापन करा सकते हैं। जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है उन्हें भी पुलिस के माध्यम से नोटिस भेजकर दस्तावेज मंगाए जाएंगे और पासबुक की प्रिंटिग और उसपर लगी सील का मिलान किया जाएगा। पासबुक प्रिंट आरोपी द्वारा कहां से की गई है, इसकी जांच भी की जा रही है, क्योंकि विभाग के कंप्यूटर में उसका रिकॉर्ड नहीं मिला है। छोटी बजरिया शाखा से 400 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
बेटी की शादी के लिए कराई थी टीडी
रेलवे स्टेशन पर मुख्य कार्यालय अधीक्षक में पदस्थ पुष्पलता अहिरवार ने बताया कि 3 लाख 30 हजार रुपए दिसंबर 2019 में उप डाकपाल को टीडी के लिए दिए थे, जो जमा नहीं किए। 14 जून 2020 को लडक़ी की शादी होने पर रुपए निकालने के लिए कहा तो समय पूरा नहीं होने की बात कही, इसके बाद 2021 उप डाकपाल ने कहा की खिमलासा में पदस्थ हूं रुपए दिला दूंगा, लेकिन जब फर्जी टीडी का पता चला तो पोस्ट मास्टर को आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने आवेदन में कांट छांट कराई की रुपए विशाल अहिरवार को जमा किए हैं यह बात लिखो।
टीमें कर रही हैं मामले की जांच
तीन टीमें तीनों जगह जांच कर रही हैं और रिकॉर्ड सीज किया गया है। सभी खाताधारकों को नोटिस जारी भी किए गए हैं, जिससे पासबुक बैलेंस का सत्यापन हो सके। पूरी जांच प्रतिवेदन बनाकर और वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से मामला सीबीआइ को सौंपा जा सकता है। इस मामले में अभी तक एक ही कर्मचारी के शामिल होने की बात सामने आई है। उपभोक्ता संबंधित शाखा में पहुंचकर पासबुक का सत्यापन जरूर कराएं।
एके अरख, अधीक्षक, पोस्ट ऑफिस, सागर
Published on:
31 May 2022 11:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
