2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब परिवहन मंत्री ने चलाई कचरा गाड़ी, लोगों को दिया अहम संदेश

मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए खुद कचरा गाड़ी चलाई। साथ ही लोगों को अहम संदेश दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Nov 2021, 6:54 PM IST

News

जब परिवहन मंत्री ने चलाई कचरा गाड़ी, लोगों को दिया अहम संदेश

सागर. प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को पूरा करने के तहत मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के ग्राम बटयावदा के एक गांव को कचरा मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत को कचरा गाड़ी भेंट की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए खुद कचरा गाड़ी चलाई। साथ ही लोगों को अहम संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि, हर गांव में शहरों की तरह कचरा गाड़ी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान मंत्री ने लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश देने के लिए मंत्री ने खुद कचरा गाड़ी चलाई। इस दौरान मंत्री राजपूत ने ग्रामीणों को बताया कि, कचरा गाड़ी रोजाना हर घर तक पहुंचेगी और सभी से सहयोग करने और कचरे को गाड़ी में ही डालने की अपील की।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना से मौत पर परिवार को मिलेगा मुआवजा, इस फॉर्मेट को भरने से मिलेंगे 50 हजार रुपए


मंत्री ने किया वादा पूरा

दरअसल, चुनाव के दौरान मंत्री गोविंद राजपूत ने बटयावदा निवासियों से वादा किया था कि, उनके लिए बावना नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन की सुविधा के साथ जल भराव की स्थिति से भी मुक्ति मिलेगी। वादे के अनुसार गोविंद राजपूत ने ग्रामीणों को सौगात देते हुए 3 करोड़ की लागत से पुल निर्माण करवाया, जिससे बटयावदा समेत 20 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा रहेगी।

Instagram Reel बनाने के जुनून में गई जान, देखें Video