
सोमवार सुबह मध्यप्रदेश से गुजरे नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चे और उनकी मां बाल-बाल बच गए। सभी घायलों का इलाज सागर जिले में चल रहा है।
यह घटना सागर के देवरीकलां के पास सुबह 4.30 बजे नेशनल हाईवे 44 पर राजोला चौराहे पर हुई। यहां से एक तेज रफ्तार अात ट्रक ने सवारी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद ऑटो पलट गया और उसमें 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपाचर के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई। सभी लोग सागर जिले के ग्राम ढावरी थाना बांदरी के रहने वाले हैं। सभी लोग बरमान घाट जा रहे थे। यहां सभी सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने वाले थे। सभी घायल और मृतक सागर जिले के ग्राम ढावरी थाना बांदरी के निवासी हैं जो सोमवती अमावस्या को बरमान स्थित नर्मदा नदी में पुण्य स्नान के लिए जा रहे थे। इस भीषण दुर्घटना में दो बच्चे और उसकी मां सकुशल बच गई है।
सागर/देवरी कलां। सोमवती अमावस्या की सुबह करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे 44 स्थित राजोला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सवारी लेकर जा रहे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिस ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल और मृतक सागर जिले के ग्राम ढावरी थाना बांदरी के निवासी हैं जो सोमवती अमावस्या को बरमान स्थित नर्मदा नदी में पुण्य स्नान के लिए जा रहे थे। इस भीषण दुर्घटना में दो बच्चे और उसकी मां सकुशल बच गई है।
इस भीषण हादसे के दौरान आटो में हेमा वासुदेव (24) और उनके ढाई साल के बेटे दिग्विजय सिंह और 6 माह की बेटी माधवी भी सफर कर रही थी। बताया जाता है कि तीनों को खरोच तक नहीं आई। देवरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। एसडीओपी शशिकांत सरयाम और थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है, जिनमें विश्वनाथ यादव और अजब बाई के नाम शामिल हैं। इनके शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Updated on:
08 Apr 2024 12:13 pm
Published on:
08 Apr 2024 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
