30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो दिखा उसपर कुल्हाड़ी चलाता रहा सिरफिरा, दो की मौत, तीन लोग गंभीर

एमपी के सागर में एक सिरफिरे ने कई हत्याएं कर डालीं। इस सिरफिरे युवक को जो भी दिखा उसको वह कुल्हाड़ी से मारता रहा। सिरफिरे ने अपने दो चाचाओं को मार डाला। अपनी बड़ी मां और चाची पर भी कुल्हाड़ी चलाई। इतना ही नहीं, रास्ते से जा रही एक महिला पर भी वार किया।

2 min read
Google source verification

सागर

image

deepak deewan

Aug 08, 2023

sirfira.png

एमपी के सागर में एक सिरफिरे ने कई हत्याएं कर डालीं

एमपी के सागर में एक सिरफिरे ने कई हत्याएं कर डालीं। इस सिरफिरे युवक को जो भी दिखा उसको वह कुल्हाड़ी से मारता रहा। सिरफिरे ने अपने दो चाचाओं को मार डाला। अपनी बड़ी मां और चाची पर भी कुल्हाड़ी चलाई। इतना ही नहीं, रास्ते से जा रही एक महिला पर भी वार किया।

केसली के नयागांव में रहनेवाला 28 साल का राव साहब यादव अचानक उग्र हो उठा- पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को ये वारदात हुई। केसली के नयागांव में रहनेवाला 28 साल का राव साहब यादव अचानक उग्र हो उठा। उसने अपने सगे चाचा सुखराम यादव और जीवन यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। राव साहब अपने चाचा सुखराम और जीवन पर तब तक कुल्हाड़ी चलाता रहा जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया।

दोनों चाचाओं की हत्या की सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो जवान तुरंत मौके पर पहुंचे- इधर विवाद और हल्ला गुल्ला सुनकर राव साहब की चाची और बड़ी मां भी घटनास्थल पर आ गईं। उन्होंने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो राव साहब ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इधर दोनों चाचाओं की हत्या की सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

केसली थाना पुलिस ने बताया कि नयागांव में सोमवार शाम करीब 6.30 बजे ये वारदात हुई। राव साहब यादव ने चाचा सुखराम और जीवन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। चाची कैलाश रानी और बड़ी मां सरोज रानी पर भी कुल्हाड़ी चलाई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि आरोपी राव साहब यादव मानसिक रूप से कमजोर है- इसके बाद आरोपी भागा लेकिन रास्ते में भी एक ग्रामीण रवि गौंड़ पर कुल्हाड़ी चलाई। वह भी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी राव साहब यादव मानसिक रूप से कमजोर है।

Story Loader