14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन नपा अधीक्षक यंत्री की कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक में सीहोरा चौकी अंतर्गत मंडी के पास रविवार शाम के समय एक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक उज्जैन नगर पालिका के अधीक्षक […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Jun 09, 2025

यंत्री की कार ने मारी टक्कर

यंत्री की कार ने मारी टक्कर

सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक में सीहोरा चौकी अंतर्गत मंडी के पास रविवार शाम के समय एक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन नगर पालिका के अधीक्षक यंत्री जेके कठिल परिवार के साथ अपनी कार से सागर से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने सीहोरा मंडी के पास बाइक सवारों को टक्कर
मार दी।
हादसे में बाइक सवार अनिल अहिरवार एवं अल्लू अहिरवार ग्राम पचपीपरा घायल हो गए। कार में सवार सभी सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार क्षतिग्रस्त, थाने में मामला दर्ज

बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। जहां दुर्घटना को अंजाम देने वाली नपा उपयंत्री की कार पुलिस ने जब्त कर ली है। वहीं हादसे में घायलों को इलाज अस्पताल जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।