5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी के लिए ग्रामीण हो रहे परेशान हैंडपंप तोड़ रहे दम, जलस्तर खिसका नीचे

जलसंकट: पेयजल के लोग कर रहे रतजगा, दूर-दूर से कर रहे व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Jun 22, 2023

 Villagers are getting worried for water, handpumps are breaking their breath, water level has slipped down

Villagers are getting worried for water, handpumps are breaking their breath, water level has slipped down

sagar रजवांस. शहरी और ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या जस के तस बनी है। नदी, तालाब, हैंडपंप और कुंओं का जलस्त लगातार नीचे चले जाने से पेयजल समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। हैंडपंप दम तोडऩे लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाए दूर दराज से पानी ला रहे हैं। इन दिनों टायफाइड, मलेरिया जैसी बीमारियों फैल रही हैं।
हैंडपंप का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण आधा बाल्टी पानी के लिए लोगों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मालथौन के हड़ली पंचायत के बोबाई में भी इन दिनों भीषण जल संकट है, गांव के लोग यहां वहां से पानी लाते हैं। यह पंचायत पिछली पंचवर्षीय में नंबर 1 पर रही, जहां पानी की समस्या के चलते लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। गांव वाले रतजगा की पानी की आस मे बैठे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप दो कुएं हैं, जिनमें पीने योग्य निकाला मिल जाता है। 550 की आबादी वाले गांव में कुएं से ग्रामीणों को पीने के पानी की पूर्ती नहीं हो पा रही है। जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र ङ्क्षसह का कहना है कि ग्राम मड़ावन मार और हड़ली के हिरनपुरा में पानी की टंकी की स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा और ग्राम बोबई में हैंडपंप की मांग पीएचई विभाग को भेज दी गई, जहां अत्याधिक पानी का संकट है, वहां टेंकर से पानी की सप्लाई शीघ्र होगी। पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि हैंडपंपों का जलस्तर कम हो गया है, जनपद की राशि से पानी की टंकी प्रस्तावित है और राशि आते ही पानी की व्यवस्था हो जाएगी। अभी पानी की व्यस्था टैंकरों से की जा रही हैं। नलजल योजना की पाइप लाइन डल चुकी है, टंकी बनने का कार्य चालू है।