6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणों पर छह करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया, बड़े बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क

शहरवासियों पर है सवा करोड़ रुपए बिल बाकी, बिल जमा करने नोटिस किए गए हैं जारी, काटे जा रहे कनेक्शन

2 min read
Google source verification
Villagers owe Rs 6 crore electricity bill, property of big defaulters will be confiscated

बिजली कनेक्शन काटता हुआ कर्मचारी

बीना. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग समय पर बिजली बिल जमा नहीं करते हैं, जिससे बकाया राशि करोड़ों रुपए में पहुंच गई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बिल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है और बकायादारों को नोटिस जारी कर समय दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में करीब छह करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है, जिसे जमा करने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने कई बार समझाइश दी, लेकिन ग्रामीण बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अब कंपनी ने कनेक्शन काटने, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। जिन लोगों पर पचास हजार रुपए से ज्यादा का बकाया है, उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। साथ ही बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 20 प्रतिशत लोग ही नियमित बिल जमा करते हैं, जिससे बकाया राशि बढ़ जाती है और कई काम प्रभावित होते हैं। यदि लोग समय पर बिल जमा करें, तो वह परेशानी से बच सकते हैं।

सीधे तार डालकर जलाते हैं बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में जहां केबल नहीं हैं, वहां अभी भी ग्रामीण सीधे तार डालकर बिजली जलाते हैं, जबकि सभी मकानों में मीटर लगाए जा चुके हैं। कई बार कंपनी के अधिकारी चोरी के केस भी बनाते हैं, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हो रहा है।

शहरवासियों पर सवा करोड़ रुपए बकाया
शहर में भी लोगों पर करीब सवा करोड़ रुपए बिल बकाया है और 1 मार्च से कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बड़े बकायादारों के दस कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस संबंध में एइ बीएस तोमर ने बताया कि पूरे माह वसूली की कार्रवाई की चलेगी।

नोटिस किए गए हैं जारी
बकायादारों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि फिर भी बिल जमा नहीं करेंगे, तो बिजली कनेक्शन काटने, संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। यदि लोगों को परेशानी से बचना है, तो समय पर बिल जमा करना होगा।
विशाल तोमार, एइ, ग्रामीण क्षेत्र