8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिसंबर में वर्षों के बाद हो रहा गर्मी का अहसास, 3 दिनों के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि उत्तर भारत क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। फेंगल तूफान कमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कर्नाटक के आसपास मौजूद है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Dec 06, 2024

sagar

sagar

दिसंबर माह में वर्षों के बाद ठंड नहीं बल्कि गर्मी का अहसास हो रहा है। फेंगल तूफान की वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, लेकिन दिसंबर में तापमान में गिरावट नहीं हुई।
मौसम विभाग अनुसार शहर में इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री तथा औसत न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री है। महीने की औसत वर्षा 7.7 मिलीमीटर है। प्राय: वर्षा के दिन नहीं होते हैं। औसत संख्या 0.5 है। मौसम में आर्द्रता 56 प्रतिशत से 44 प्रतिशत तक होती है। हवा ज्यादातर दिनों में शांत रहती हैं। कोहरे दिन रहते हैं।
फेंगल तूफान से बढ़ी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि उत्तर भारत क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। फेंगल तूफान कमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कर्नाटक के आसपास मौजूद है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। तूफान के प्रभाव से हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। इन हवाओं की वजह तापमान में वृद्धि होने लगी है। फिलहाल 3 दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। 8 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
पिछले वर्षों में पहुंचा न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान
2014 5.8
2015 33.4
2016 9.2
2017 8.7
2018 6.0
2019 2.5
2020 6.7
2021 4.4
2022 8.4
2023 8.0
(नोट- न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में है)