18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग ने पिता की हैवानियत मां को सुनाई, तो उसने तत्काल थाने पहुंचकर बताई पति की करतूत

जिले के जैसीनगर से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मंगलवार को नाबालिग ने रोते-बिलखते पिता की सारी करतूत अपनी मां को बताई। मां ने जैसे ही बेटी के शब्दों को सुना तो उसके पैरों तले से जमीन […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 18, 2026

(पत्रिका सांकेतिक फोटो)

जिले के जैसीनगर से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मंगलवार को नाबालिग ने रोते-बिलखते पिता की सारी करतूत अपनी मां को बताई। मां ने जैसे ही बेटी के शब्दों को सुना तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और बिना किसी संकोच के मां का धर्म निभाते हुए सीधे जैसीनगर थाने पहुंची और अपने ही पति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया। मामला संवेदनशील होने और छोटी जगह होने के कारण यह खबर कानों-कानों आसपास के लोगों को भी लग गई। लोगों के चेहरों पर आक्रोश था, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई कि किसी ने भी कानून को अपने हाथ में नहीं लिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार पीड़िता 15 वर्षीय नाबालिग है, जिसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और एकत्रित साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही जैसीनगर पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और आरोपी के विरुद्ध तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए उसको घेराबंदी कर एक तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर किया है। थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित भी किया।